फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: सेंसर बोर्ड से पास हुआ  'पुष्पा 2: द रूल' का हिंदी संस्करण, जानिए क्या-क्या हुए बदलाव?

Wed, 04 Dec 2024 07:40 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने अपनी हिंदी संस्करण के लिए सेंसर बोर्ड से मंजूरी प्राप्त कर ली है। इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। फिल्म के संवादों और दृश्यों में काट-छांट करते हुए कुछ आपत्तिजनक शब्द हटाए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने अपनी हिंदी संस्करण के लिए सेंसर प्रक्रिया पूरी कर ली है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने 3 दिसंबर को कुछ बदलावों की शर्त पर फिल्म को मंजूरी दे दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@tseriessouthofficial
हिंदी संस्करण में भी किए गए बदलाव
फिल्म में किए गए प्रमुख बदलावों में 'रामावतार' शब्द को 'भगवान' से बदला गया गया है। वहीं एक संवाद को हिंदी में बदला गया है। इसके अलावा कुछ आपत्तिजनक शब्दों में भी बदलाव किए गए हैं। एक दृश्य जिसमें कटे हुए पैर को उड़ते हुए दिखाया गया था, उसे हटा दिया गया है। यह दृश्य पहले ही तेलुगु संस्करण से भी संपादित किया गया था। सेंसर बोर्ड ने धूम्रपान के दृश्यों में धूम्रपान से संबंधित चेतावनी जोड़ने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
तेलुगु संस्करण पहले ही हो चुका है पास
'पुष्पा 2: द रूल' का तेलुगु संस्करण 28 नवंबर को क्लियर हो चुका था, जिसमें एक आपत्तिजनक शब्द को तीन स्थानों पर हटाने की सिफारिश की गई थी। इसके अलावा 'देंगुड्डी' और 'वेंकटेश्वर' जैसे शब्दों को भी हटाया गया था। फिल्म के हीरो द्वारा कटा हुआ हाथ पकड़े हुए दृश्य को भी  संपादित किया गया था।

4 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : यूट्यूब
इतनी लंबी बनी है फिल्म
दोनों हिंदी और तेलुगु संस्करण को यू/ए प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। फिल्म की कुल अवधि 200.38 मिनट है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, और फहाद फासिल महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 'पुष्पा 2: द रूल' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पहले भाग ने की थी बंपर कमाई
गौरतलब है कि इस फिल्म का पहला भाग 'पुष्पा: द राइज - पार्ट 1' (2021) में रिलीज हुई थी। यह एक बड़ी हिट साबित हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 267 करोड़ रुपये की कमाई कर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में शानदार अदाकारी के लिए अल्लू अर्जुन को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।
Pushpa The Rise: ये रिकॉर्ड कायम कर अल्लू अर्जुन की सबसे बड़ी फिल्म बनी 'पुष्पा- द राइज', सीक्वल से मचांएगे धूम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें