पुष्पा द राइज
- फोटो : यूट्यूब
पुष्पा: द राइज पार्ट वन
निर्देशक: सुकुमार
सितारे: अल्लू अर्जुन, फहाद फासिल, रश्मिका मंदाना
बजट: 200 करोड़ रुपये
दुनियाभर में कमाई: 365 करोड़ रुपये
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने 2021 में बड़े पैमाने पर सफलता हासिल की और भारतीय सिनेमा में एक नया इतिहास रचा। इस फिल्म ने न केवल भारतीय बॉक्स ऑफिस बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी जबरदस्त कमाई की। फिल्म में अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा' नाम के शख्स के रूप में एक ऐसे किरदार को निभाया जो अपनी कड़ी मेहनत और मिजाज से सभी को चौंका देता है। इसकी कहानी, म्यूजिक और एक्शन सीक्वेंस ने इसे दर्शकों के बीच एक ब्लॉकबस्टर बना दिया। अब जब 'पुष्पा 2: द रूल' आ रही है, तो उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म भी पहले की तरह एक बड़ी हिट साबित होगी।