अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल कर रही है। फिल्म ने रिलीज के केवल चार दिनों में 529 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो खुद में एक रिकॉर्ड है। हालांकि, सबसे दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का हिंदी संस्करण, तेलुगु भाषा से ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। अब तक फिल्म के हिंदी संस्करण ने 285.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो कि किसी भी दक्षिण भारतीय फिल्म का हिंदी बेल्ट में अभूतपूर्व प्रदर्शन है। इसमें कोई शक नहीं कि 'पुष्पा 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री दोनों को चौंका दिया है। फिल्म न केवल अपने पहले रविवार को जबर्दस्त कमाई की है, बल्कि इसके साथ ही इसने कुछ बड़ी हिट फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं उन टॉप पांच फिल्मों के बारे में, जिन्होंने अपने पहले रविवार को हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कलेक्शन किया।