फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2 Stampede: अल्लू अर्जुन के बचाव में उतरे राम गोपाल वर्मा, भगदड़ की घटना पर कही ये बड़ी बात

Mon, 09 Dec 2024 12:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुए भगदड़ में एक महिला की मौत और उसके बेटे के घायल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अल्लू अर्जुन को दोषी ठहराने जाने को गलत बताया है।
 
विज्ञापन
1 of 6
राम गोपाल वर्मा, अल्लू अर्जुन - फोटो : एक्स
हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के 4 दिसंबर को हुए प्रीमियर पर एक दुखद घटना देखने को मिली। प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में एक 35 वर्षीय महिला की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि उसका 13 वर्षीय बेटा घायल हो गया। महिला के पति की शिकायत पर चिक्कड़पल्ली पुलिस ने अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

2 of 6
राम गोपाल वर्मा, अल्लू अर्जुन - फोटो : एक्स
राम गोपाल वर्मा ने किया अल्लू अर्जुन का बचाव
अब इस हादसे पर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अल्लू अर्जुन को इस दुखद घटना के लिए दोषी ठहराना पूरी तरह से गलत है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "यह अजीब है कि अल्लू अर्जुन को एक महिला की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए। मशहूर हस्तियां, चाहे वह फिल्म सितारे हों या रॉक स्टार्स, भारी भीड़ आकर्षित करते हैं, और जब भारी भीड़ होती है तो भगदड़ का होना आम बात है। यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना हुई है।"
विज्ञापन

3 of 6
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
जांच के बाद ही पता चल सकेगा असली कारण
राम गोपाल वर्मा ने आगे कहा कि भगदड़ का कारण चाहे कोई दुर्घटना हो, लापरवाही हो या फिर कोई और वजह, इसका ठीक से पता तो जांच के बाद ही चलेगा। उन्होंने कहा, "अगर कोई भगदड़ होती है, तो उसे दुर्घटना मानते हुए जिम्मेदारी निर्धारित करना मुश्किल होता है। हजारों लोगों की जान चली जाती है, लेकिन इसके बावजूद किसी पर आरोप नहीं लगाया जाता, क्योंकि कारण हमेशा आकस्मिक होते हैं।"

4 of 6
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बेनिफिट पर कही यह बात
उन्होंने 'बेनिफिट शो' को लेकर भी अपनी राय दी और कहा कि इसे 'स्पेशल शो' कहा जाना चाहिए। राम गोपाल वर्मा ने यह सवाल भी उठाया कि जब ऐसी घटनाएं राजनीतिक सभाओं या मेलों में होती हैं, तो क्या वहां भी इन्हें पूरी तरह से बैन किया जाता है?
विज्ञापन

5 of 6
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस और थिएटर प्रबंधन पर सवाल
राम गोपाल वर्मा ने कहा कि अगर अल्लू अर्जुन या उनकी टीम ने अपनी यात्रा का प्रचार किया था, तो यह पुलिस की जिम्मेदारी बनती है कि वह उन्हें रोकें, लेकिन यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो इसका मतलब है कि उन्होंने भी पूर्वानुमान नहीं लगाया, जिससे यह घटना एक दुर्घटना बन गई। उन्होंने इस हादसे के बाद 'बेनेफिट शो' पर प्रतिबंध लगाने को गलत ठहराया और कहा कि अगर कार्रवाई करनी है तो पुलिस या थिएटर प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया जाए, न कि शो पर ही बैन लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस मामले में 3 गिरफ्तार, जांच जारी
इस हादसे के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें संध्या थिएटर के मालिक, मैनेजर और एक और अधिकारी शामिल हैं। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और इस घटना से जुड़ी सभी परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Stars Kids: आयरा खान से लेकर शाहीन भट्ट तक, बॉलीवुड छोड़ अन्य क्षेत्रों में नाम कमा रहे हैं ये स्टारकिड्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें