फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2 Collection Day 5: 'पुष्पा 2' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी भेद डाला इन फिल्मों का किला

Tue, 10 Dec 2024 08:09 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 2 Collection Day 5: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज को आज पांच दिन पूरे हो गए हैं। आज पहले सोमवार की परीक्षा में फिल्म का रिजल्ट कैसा रहा? आइए देखते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial
फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल'! इस साल की सबसे चर्चित फिल्म। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बवाल काट रही है। ओपनिंग डे से लेकर अब तक कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। करीब 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने चार दिनों में अपने बजट से ज्यादा कारोबार कर डाला है। इतना ही नहीं, यह सबसे तेज 500 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। आज पहले मंडे टेस्ट में फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़ों पर नजर डालते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कितनी हुई पहले सोमवार को कमाई?
सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा 2 द रूल' के पहले सोमवार यानी आज पांचवे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने आज सोमवार को  64.1 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया है। इसी के साथ इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कारोबार 593.1 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद है कि कल छठे दिन यह फिल्म 600 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी।
विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : सोशल मीडिया
मंडे टेस्ट में इन फिल्मों से निकली आगे
केजीएफ 2 ने पहले सोमवार (पांचवे दिन) 58.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हिंदी में ही फिल्म ने  29.5 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म बाहुबली 2 ने पहले सोमवार को (रिलीज के चौथे दिन) 80 करोड़ रुपये कमाए थे। हिंदी में इस फिल्म ने 40.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
hashank Arora: शशांक अरोड़ा ने साझा किया इरफान खान से जुड़ा किस्सा, एक्टर के तौर पर निखरने में मदद की

4 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पांचवे दिन की कमाई में 'पुष्पा' टॉप पर
अगर सिर्फ दिनों के आधार पर कमाई के आंकड़ों पर गौर फरमाते हुए देखें तो भी 'पुष्पा 2' ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ा है। पांचवें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में यह फिल्म टॉप पर है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले पांचवे दिन पठान ने 58.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, गदर 2 ने 55.4 करोड़ रुपये कमाए थे। सुल्तान ने 38.21 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म स्त्री 2 ने पांचवें दिन 38.1 करोड़ रुपये कमाए थे और वॉर ने 36.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 
Aaliyah Kashyap: आलिया कश्यप और शेन ने रखी प्री-वेडिंग कॉकटेल पार्टी, खुशी कपूर और इदा अली ने लगाए चार चांद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
पांचवे दिन आई भारी गिरावट
फिल्म 'पुष्पा 2' को 12 हजार स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज इस फिल्म ने स्पेशल स्क्रीनिंग में 10.1 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर 165 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। इस तरह इसका टोटल 175.1 करोड़ रुपये हो गया। दूसरे दिन फिल्म ने 93.8 करोड़, तीसरे दिन 119.25, चौथे दिन 141.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। मगर, पांचवे दिन फिल्म की कमाई धड़ाम से गिरी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें