सुकुमार-अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड में क्यों काम नहीं करना चाहते थे अल्लू अर्जुन?
अल्लू अर्जुन ने संगीत निर्देशक देवी श्री प्रसाद (डीएसपी) के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की, जिन्होंने 'पुष्पा: द राइज' में अपने संगीत निर्देशन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। उन्होंने याद करते हुए बताया कि दोनों चेन्नई से हैं और एक समय हिंदी फिल्मों में काम करने को एक चुनौती मानते थे। हालांकि, अल्लू अर्जुन को लगता था कि एक संगीतकार के रूप में डीएसपी के लिए बॉलीवुड में काम करना आसान होगा। अल्लू अर्जुन ने कहा, "मैं उनसे पूछता था कि वह हिंदी फिल्म क्यों नहीं करते, तो वह कहते थे, 'नहीं, और तुम क्यों नहीं करते? तुम्हारे साथ, मैं भी हिंदी फिल्म करूंगा।' मैंने कहा था कि मैं कभी हिंदी फिल्म नहीं करूंगा, क्योंकि उस समय इंडस्ट्री में प्रवेश करना बेहद कठिन था।"