अभिनेता शिवकार्तिकेयन की फिल्म 'अमरण' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा दिया है। अभिनेता और साई पल्लवी की ये फिल्म एक सैनिक के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दिखाती है। 'अमरण' ने तमिल भाषा से सबसे ज्यादा कमाई की है। वहीं, अब फिल्म को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से काफी प्रशंसा मिली है। बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए, फिल्म के आधिकारिक प्रोडक्शन हाउस राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने रक्षा मंत्री का नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फिल्म की उल्लेखनीय सफलता पर टीम को बधाई दी।