Pushpa 2: 'पुष्पा 2' भारत में 1200 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के कगार पर है, लेकिन इसके बावजूद अल्लू अर्जुन जश्न नहीं मना रहे। आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फिल्म 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है। फिल्म ने अब तक 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। मौजूदा समय में यह 1200 करोड़ रुपये के कलेक्शन को छूने के करीब है। यह फिल्म न केवल अल्लू अर्जुन के करियर का सबसे बड़ा हिट साबित हुई है, बल्कि भारतीय सिनेमा की भी सबसे कामयाब फिल्मों में से एक बन चुकी है। हालांकि, इस अभूतपूर्व सफलता के बावजूद अल्लू अर्जुन इसका जश्न नहीं मना रहे हैं। यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh: प्रधानमंत्री मोदी से मिले दिलजीत दोसांझ, पीएम ने थपथपाई पीठ, सिंगर बोले यादगार पल
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
अल्लू अर्जुन ने पार्टी की रद्द
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'पुष्पा 2' के 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद निर्माताओं ने एक भव्य पार्टी आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन अल्लू अर्जुन ने इसे रद्द कर दिया। सूत्रों का कहना है कि वह इस समय खुशी मनाने के मूड में नहीं हैं। दरअसल, अल्लू अर्जुन हाल ही में हैदराबाद हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी सार्वजनिक रूप से कहीं दिखाई नहीं दिए हैं। यह भी पढ़ें-Shraddha Kapoor: शानदार रहा श्रद्धा कपूर का साल का पहला दिन, बोलीं- ऐसे होती है साल की परफेक्ट शुरुआत
विज्ञापन
3 of 5
पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का एक और धांसू लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
जश्न क्यों नहीं मना रहे अल्लू अर्जुन?
बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ने मीडिया और सरकार से हुई आलोचना के कारण परेशान हैं। यही वजह है कि उन्होंने मुंबई में फिल्म के पोस्ट-रिलीज के प्रचार कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया। कहा जा रहा है कि वह इस समय को जश्न मनाने के लिए उपयुक्त नहीं मान रहे हैं।
4 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
जश्न मनाने से कर रहे परहेज
भारत की सबसे बड़ी हिट फिल्म देने के बावजूद अल्लू अर्जुन ने जश्न मनाने से परहेज किया है, क्योंकि उनकी बढ़ती लोकप्रियता के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से काफी कीमत चुकानी पड़ी है।
फिल्म 'पुष्पा 2' के साथ अल्लू अर्जुन ने भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया है। फिल्म ने 28 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। चौथे बुधवार को फिल्म ने 13.15 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 1184.65 करोड़ रुपये हो गई है। संबंधित वीडियो