फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2 The Rule: अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी, पुष्पा 2 के 50 दिन पूरे होने पर थिएटर में होगा खास शो

Thu, 23 Jan 2025 11:10 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 2 The Rule 50 Days Special Show: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज को पूरे किए 50 दिन हो गए हैं। इस खास अवसर पर फिल्म पुष्पा का खास शो इस प्रतिष्ठित थिएटर में रखा जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
रिलीज के 50 दिन पूरे होने पर प्रतिष्ठित थिएटर में रखा जाएगा खास शो - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लु अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज को अब पूरे 50 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर फिल्म निर्माताओं ने अल्लु के प्रशंसकों के लिए एक खास शो का आयोजन किया है, जो एक प्रतिष्ठित थिएटर में रखा जाएगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
पुष्पा 2 द रूल की रिलीज को 50 दिन पूरे हुए - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू अर्जुन अभिनीत और सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म पुष्पा 2: द रूल ने 5 दिसंबर, 2024 को अपनी रिलीज के बाद से लगातार प्रशंसकों का दिल जीता है। शानदार समीक्षाओं और बॉक्स ऑफिस पर अच्छे प्रदर्शन के साथ पुष्पा 2 द रूल अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है।
 
विज्ञापन

3 of 5
हैदराबाद के प्रतिष्ठित संध्या 70 मिमी थिएटर में शाम होगा शो - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
आज फिल्म पुष्पा 2 द रूल ने सिनेमाघरों में 50 शानदार दिन पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए, हैदराबाद के प्रतिष्ठित संध्या 70 मिमी थिएटर में शाम के शो के दौरान प्रशंसकों के लिए एक खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया जा रहा है। प्रशंसक उत्सुकता से इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कोई कलाकार या क्रू सदस्य उत्सव में शामिल होगें या नहीं।

 

4 of 5
अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना फहद फासिल ने निभाई अहम भूमिका - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, सुनील, अनसूया, राव रमेश और जगपति बाबू के शानदार अभिनय के साथ, यह फिल्म मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित है। देवी श्री प्रसाद का संगीत, सैम सीएस द्वारा पूरक, इस सनसनीखेज फिल्म में प्रतिभा की एक और परत जोड़ता है।

यह भी पढ़ें:
VD12: विजय देवरकोंडा की 'वीडी 12' को लेकर अटकलें हुईं तेज, इस दिन रिलीज होगा टीजर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई थी पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। पहले हफ्ते फिल्म ने 725 करोड़ 8 लाख रुपये और दूसरे हफ्ते फिल्म ने 264 करोड़ 8 लाख रुपये का बिजनेस किया। तीसरे हफ्ते फिल्म की कमाई 129 करोड़ 5 लाख रुपये और चौथे हफ्ते फिल्म ने 69 करोड़ 65 लाख रुपये का कारोबार किया। पांचवें हफ्ते फिल्म ने 25 करोड़ 25 लाख रुपये और छठे हफ्ते फिल्म ने 9 करोड़ 7 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 49वें दिन बुधवार को फिल्म ने 50 लाख रुपये का कारोबार किया। वहीं कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 1230 करोड़ 5 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।  

यह भी पढ़ें:
Rashmika Mandanna: महारानी येसुबाई के रोल को लेकर इमोशनल हुईं रश्मिका मंदाना, बोलीं- छावा में महाराष्ट्रीयन...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें