फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VD12: विजय देवरकोंडा की 'वीडी 12' को लेकर अटकलें हुईं तेज, इस दिन रिलीज होगा टीजर

Thu, 23 Jan 2025 10:05 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Deverakonda- VD 12 Teaser: नागा वामसी की आगामी फिल्म 'वीडी 12' की रिलीज से पहले इसके ट्रेलर पर सभी की निगाहें ठहरी हुई हैं। जानिए कब देख सकेंगे विजय देवरकोंडा के 'वीडी 12' का टीजर।
विज्ञापन
1 of 5
जानिए कब रिलीज होगा वीडी 12 का टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda
विजय देवरकोंडा के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है कि वह जल्द ही अपने पसंदीदा कलाकार की आगामी फिल्म 'वीडी 12' का टीजर देख सकेंगे। आइए आपको बताते हैं कि किस दिन विजय के फैंस का इंतजार खत्म होगा और उन्हें 'वीडी 12' का टीजर देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
दो भागों में रिलीज होगी वीडी 12 - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda
विजय देवरकोंडा अपनी आगामी फिल्म 'वीडी 12' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। 'वीडी 12' की रिलीज से पहले इस फिल्म के टीजर का प्रशंसकों को इंतजार है। विजय की आगामी फिल्म का संभावित नाम 'वीडी 12' है। विजय देवरकोंडा की फिल्म 'वीडी 12' का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी करेंगे। पहले पोस्टर के अलावा अब तक फिल्म का कोई और नया पोस्टर सामने नहीं आया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
वीडी 12, 30 मई, 2025 को रिलीज होगी - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda
गौतम तिन्नानुरी द्वारा निर्देशित यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। टीजर रिलीज की तारीख से पहले निर्माता नागा वामसी ने प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए फिल्म पर एक बड़ा अपडेट साझा किया कि 'वीडी 12' दो भागों में सीरीज होगी और हर भाग की कहानी अलग होगी। 

4 of 5
फिल्म का टीजर 7 फरवरी, 2025 को रिलीज हो सकता है - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda
फिलहाल, विजय इन दिनों 'वीडी 12' की शूटिंग में व्यस्त हैं। निर्माताओं ने हाल ही में घोषणा की थी कि यह फिल्म अब 30 मई, 2025 को रिलीज होगी। जानकारी के अनुसार, फिल्म का टीजर 7 फरवरी, 2025 को रिलीज किया जाएगा और निर्माता नागा वामसी ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि वीडी 12 एक दो-भाग वाली फिल्म होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिका निभा सकती हैं - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda
इस फिल्म में विजय एक अनोखी भूमिका में नजर आएंगे और उम्मीद है कि उनका अभिनय टीजर का मुख्य आकर्षण भी होगा। हाल ही में निर्माताओं ने बताया कि 'वीडी 12' दो भागों में रिलीज होगी और हर भाग की कहानी अलग होगी। इस तरह वे दो अलग-अलग फिल्में बन जाएंगी। फिलहाल, वीडी 12 की 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। वीडी 12 में भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिका निभा सकती हैं। 

यह भी पढ़ें:
Rashmika Mandanna: महारानी येसुबाई के रोल को लेकर इमोशनल हुईं रश्मिका मंदाना, बोलीं- छावा में महाराष्ट्रीयन...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें