फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2 Box Office: बाहुबली 2 से लेकर केजीएफ 2 तक, भारत में इन साउथ फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है पुष्पा 2

Tue, 31 Dec 2024 09:40 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने साउथ सुपरस्टार्स जैसे प्रभास, राम चरण, यश की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसमें 'बाहुबली 2' का भी रिकॉर्ड शामिल है।
विज्ञापन
1 of 7
प्रभास- अल्लू अर्जुन- यश - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' के कारण काफी चर्चा में हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने भारत में कई बड़े रिकॉर्ड बना लिए हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' अब तक कई साउथ फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म को फैंस अभी भी बहुत प्यार दे रहे हैं। फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करने वाली प्रभास की बाहुबली काभी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर ऐसा है पुष्पा का हाल
'पुष्पा 2' की रिलीज को 27 दिन हो गए हैं। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 1163.83 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 
विज्ञापन

3 of 7
फिल्म 'बाहुबली 2' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
'बाहुबली 2' ने किया बॉक्स ऑफिस पर राज
प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था। भारत में फिल्म ने 1030.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत में किया था। पुष्पा 2 ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
 

Malaika Arora: 'साल 2024, मैं तुमसे नफरत नहीं करती लेकिन...', मलाइका अरोड़ा ने बीते साल को लेकर कही अपनी बात

4 of 7
केजीएफ 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@thenameisyash
केजीएफ 2 ने भी टेके घुटने
पुष्पा 2 के सामने केजीएफ 2 ने घुटने टेक दिए। फिल्म ने भारत में कुल 859.7 करोड़ रुपये कमाए थे। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने सभी को मात दे दी थी।
विज्ञापन

5 of 7
आरआरआर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
आरआरआर का भी फीका पड़ा जादू
अल्लू अर्जुन की फिल्म ने राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' के कलेक्शन का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आरआरआर ने भारत में कुल 782.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
 

Year Ender 2024: शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक, 2025 में रिलीज होंगी बड़े सितारों की ये फिल्में

 

विज्ञापन

6 of 7
पुष्पा 1 - फोटो : सोशल मीडिया
पुष्पा ने की थी इतनी कमाई
अल्लू अर्जुन ने अपनी ही फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारत में 'पुष्पा: द राइज' में 267.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
पोन्नियिन सेल्वन 2 का तो फीका पड़ा जादू
ऐश्वर्या राय की चर्चित फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 181.96 करोड़ का कलेक्शन भारत में किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें