फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: फूफा पवन कल्याण ने दिया तेलंगाना के मुख्यमंत्री का साथ, बोले, भगदड़ मामले में बिल्कुल ठीक किया

Mon, 30 Dec 2024 04:31 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अल्लू अर्जुन, पवन कल्याण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ सिनेमा और भारतीय सिनेमा की इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘पुष्पा 2’ के हीरो अल्लू अर्जुन का मामला साल का सबसे बड़ा पीआर डिजास्टर बन चुका है। हैदराबाद में ये आम चर्चा है कि न अल्लू अर्जुन अपनी ये फिल्म लेकर पटना और दिल्ली जाते और न ही उनको एक रात जेल में बितानी पड़ती। अब इस पूरे मसले पर पहली बार उनके फूफा और आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अपनी राय रखी है। उनका कहना है कि इस पूरे मसले पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जो भी कदम उठाए, वे कानून के हिसाब से बिल्कुल ठीक हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अल्लू अर्जुन अपने बेटे के साथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज की पूर्व संध्या पर हैदराबाद के संध्या थियेटर में जो कुछ हुआ, उसकी पुलिसिया पड़ताल जारी है। अल्लू अर्जुन के खिलाफ दायर मुकदमे में उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। वह फिलहाल अंतरिम जमानत पर है और उनकी नियमित जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 3 जनवरी को होनी है। अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद की बहन सुरेखा का ब्याह सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ हुआ है और उनके छोटे भाई पवन कल्याण इस रिश्ते से अल्लू अर्जुन के भी फूफा हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अल्लू अर्जुन अपनी बेटी के साथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपने छोटे फूफा से अल्लू अर्जुन की बनती नहीं है। जेल से छूटने के बाद भी वह चिरंजीवी से तो मिले लेकिन पवन कल्याण से नहीं। अब पवन कल्याण ने इस आग में घी ये कहकर डाल दिया है कि अब तक इस मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का रवैया बिल्कुल ठीक रहा है। अल्लू अर्जुन के समर्थन में बीजेपी के भी कुछ बड़े नेताओं ने बयानबाजी की लेकिन पूरा मामला समझ आने के बाद अब बीजेपी ने भी उनके समर्थन से हाथ पीछे खींच लिए हैं। बताते हैं कि अल्लू अर्जुन बिहार के नेता प्रशांत किशोर के साथ मिलकर दक्षिण में एक नई पार्टी बनाने की कोशिश में हैं और साउथ में बीजेपी और कांग्रेस के मुकाबले नए सियासी समीकरण जमाना चाहते हैं।

4 of 5
अल्लू अर्जुन, पटना में पुष्पा 2 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में पत्रकारों से बात करते हुए सूबे के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने सोमवार को कहा कि अगर भगदड़ के तुरंत बाद अल्लू अर्जुन और फिल्म ‘पुष्पा 2’ बनाने वाले प्रभावित परिवारों से जाकर मिल लिए होते तो ये सब शायद नहीं होता। इसकी बजाय अल्लू अर्जुन धन्यवाद यात्रा निकालने दिल्ली चले गए और वहां जो कुछ हुआ, उसकी अगली कड़ी बनी उनकी गिरफ्तारी। जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने ये भी कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस पूरे मामले में कानून के मुताबिक ही काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण, पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा, “रेवंत रेड्डी जमीन से जुड़े नेता हैं और बहुत नीचे से उठकर यहां तक आए हैं। वह जिम्मेदारी और जानकारी रखने वाले नेता हैं। उन्होंने कानून के मुताबिक ही कार्रवाई की। मुझे नहीं लगता कि उनकी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से किसी तरह की अदावत है। संध्या थियेटर भगदड़ मामला तेजी से फैलता मुद्दा बन रहा था और उन्होंने इस बारे में विधानसभा में बयान दिया। हमें ध्यान रखना चाहिए कि रेवंत रेड्डी सरकार ने ही ‘पुष्पा 2’ और ‘सालार’ जैसी फिल्मों की रिलीज के समय सिनेमाघरों के टिकटों की दरें बढ़ाने की भी अनुमति दी थी।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें