फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2 Collection Day 15: पुष्पा 2 की कमाई में 63.50 फीसदी गिरावट दर्ज, तेलुगु और तमिल पट्टी में हालत खस्ता

Fri, 20 Dec 2024 10:45 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'पुष्पा 2' ने सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के दो सप्ताह पूरे कर लिए हैं। हालांकि, दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में 63.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, तेलुगु और तमिल पट्टी में कारोबार बेहद निराशाजनक रहा है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
सुकुमार और अल्लू अर्जुन ने साल 2021 की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के सीक्वल 'पुष्पा 2: द रूल' के साथ वापस आकर एक बार फिर अपने सिनेमाई करिश्मा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। फिल्म ने सफलतापूर्वक अपनी रिलीज के दो सप्ताह पूरे कर लिए हैं। हालांकि, दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में जबर्दस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिली। अल्लू अर्जुन अभिनीत यह फिल्म हजार करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने में सफल रही या नहीं? आइए जान लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie

दूसरे सप्ताह में 63.50 फीसदी की गिरावट दर्ज

'पुष्पा 2' ने पहले सप्ताह में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 725.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया। यह कमाई सभी भाषाओं को मिलाकर रही। हालांकि, दूसरे सप्ताह में इसकी कमाई में कुल 63.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। मूवी ने अपनी रिलीज के 15वें दिन 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह इसका दूसरे हफ्ते का कुल कलेक्शन 264.9  करोड़ रुपये रहा। 
विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie

हजार करोड़ के करीब 'पुष्पा 2'

'पुष्पा 2' के अब तक के कुल कलेक्शन पर गौर फरमाएं तो इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 990.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसे देखकर साफ पता चलता है कि फिल्म आज यानी शुक्रवार को हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा आराम से पार कर जाएगी। 990.7 करोड़ रुपये में से इसका महज हिंदी का कलेक्शन 621.6 करोड़ रुपये है। 

Baby John Vs Pushpa 2: बेबी जॉन और पुष्पा 2 के वितरकों के बीच तनातनी, अनिल थडानी ने दी सिनेमाघरों को चेतावनी
 
पुष्पा 2 का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (सभी भाषाओं को मिलाकर) करोड़ रुपये में
पहला वीकएंड 725.8
दूसरा वीकएंड  264.9
टोटल  990.7

4 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी पट्टी में अल्लू अर्जुन का जलवा बरकरार

'पुष्पा 2' ने हिंदी पट्टी में पहले सप्ताह 425.1 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे सप्ताह इसने 196.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह हिंदी पट्टी में इसका अब तक का कुल कलेक्शन 621.6 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, तेलुगु पट्टी में फिल्म की हालत बेहद खस्ता नजर आ रही है। 
 

Kabir Khan: कबीर खान ने धर्मा प्रोडक्शंस के साथ मिलाया हाथ, फिल्म के लिए विक्की और सलमान के बीच कांटे की टक्कर

 
पुष्पा 2 की हिंदी पट्टी में कमाई  करोड़ रुपये में
पहला वीकएंड 425.1
दूसरा वीकएंड  196.5
टोटल  621.6
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

तेलुगु और तमिल पट्टी में निराशाजनक रहा प्रदर्शन

'पुष्पा 2' ने तेलुगु भाषा में पहले सप्ताह में 242 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, दूसरे सप्ताह के आंकड़े बेहद निराशाजनक रहे। इसने तेलुगु में 53.6 करोड़ रुपये जोड़े। इस तरह अल्लू अर्जुन की मूवी तेलुगु में अब तक 295.6 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई है। साथ ही तमिल में इसका अब तक का कुल कलेक्शन सिर्फ 52.4 करोड़ रुपये रहा है। 
 
पुष्पा 2 की तेलुगु पट्टी में कमाई  करोड़ रुपये में
पहला वीकएंड  242
दूसरा वीकएंड 53.6
टोटल  295.6
पुष्पा 2 की तमिल पट्टी में कमाई करोड़ रुपये में
पहला वीकएंड 41
दूसरा वीकएंड 11.4
टोटल 52.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें