अल्लू अर्जुन
- फोटो : मैत्री मूवी मेकर्स
'अला वैकुंठपुरमलो'
साल 2020 में रिलीज हुई इस तेलुगु फिल्म को त्रिविक्रम श्रीनिवास ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म में अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे, जबकि जयराम , तब्बू , सुशांत , निवेथा पेथुराज , मुरली शर्मा , समुथिरकानी , नवदीप , सुनील , सचिन खेडेकर आदि कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म का निर्माण अल्लू अरविंद और एस. राधा कृष्ण ने अपने बैनर गीता आर्ट्स और हारिका एंड हसीन क्रिएशन्स के तहत किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 100 करोड़ की लागत में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। इसकी सफलता को देखते हुए फिल्म का हिंदी में शहजादा नाम से रीमेक भी किया गया था, जिसमें कार्तिक आर्यन नजर आए थे। हालांकि, उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मूल फिल्म वाली कामयाबी नहीं दोहरा पाई थी। ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।