दुलकार सलमान साउथ फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं, जिनमें उनके अभिनय की काफी तारीफ भी की गई है। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'लकी भास्कर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है, जिससे अभिनेता के फैंस का उत्साह निश्चित ही दो गुना हो जाएगा।