एक यूट्यूब चैनल ने एक रिपोर्ट जारी कर दावा किया था कि पृथ्वीराज सुकुमारन को मध्य पूर्व के कुछ स्रोतों से धन प्राप्त हुआ था जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा था। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि जाने-माने निर्माता एंटनी पेरुंबवूर और लिस्टिन स्टीफन की भी ईडी द्वारा जांच की जा रही थी। Upcoming Films: बॉलीवुड कैलेंडर में बड़ा बदलाव, 2023 में बदली इन फिल्मों की रिलीज डेट
पृथ्वीराज सुकुमारन ने सोशल मीडिया पर इन आरोपों की निंदा की है। उन्होंने लिखा, "आरोप पूरी तरह से झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक हैं।" साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि वह यूट्यूब चैनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। अभिनेता ने यह भी कहा कि चैनल के खिलाफ सिविल और आपराधिक दोनों मामले दर्ज कराए जाएंगे। अभिनेता ने अपने पोस्ट में गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि खबरों के नाम पर झूठ बोलने की सीमा होती है। Tiger 3: शुरू हो गई सलमान-शाहरुख के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग, महज सात दिनों के लिए खर्च होंगे इतने करोड़
पृथ्वीराज ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं आमतौर पर इनकी उपेक्षा करता हूं क्योंकि हम जिस समय में रह रहे हैं उसमें "नैतिक पत्रकारिता" जैसे शब्द तेजी से बेमानी हो रहे हैं। लेकिन समाचार के नाम पर झूठ के प्रचार की एक सीमा है। यह एक ऐसी लड़ाई है जिसे मैं आखिर तक लड़ूंगा। दीवानी और आपराधिक मानहानि के आरोप दायर करने जा रहा हूं। मैं आप सभी को बता दूं कि मैंने कोई जुर्माना नहीं भरा है।'' Vijay Varma : इस शर्त पर विजय वर्मा ने स्वीकार किया था 'दहाड़' का ऑफर, जानें क्या हुई है डायरेक्टर से डील