कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने बुधवार ( पांच अप्रैल) को एलान किया कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का समर्थन करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह फिल्मों में काम करते रहेंगे और राजनीति में कदम नहीं रखेंगे। मीडिया को संबोधित करते हुए अभिनेता ने बताया कि वह बोम्माई को बचपन से जानते हैं और वह उन्हें मामा कहकर पुकारते हैं। Bholaa Week 1: पहले हफ्ते के कलेक्शन के मामले में यहां अटकी ‘भोला’, अजय देवगन की टॉप 10 लिस्ट से भी बाहर
उनके इस ट्वीट पर किच्चा ने भी जवाब दिया है, ''अभिनेता ने कहा कि वह एक शानदार कलाकार हैं। मैंने उनके साथ फिल्म रन्ना में काम किया था। साथ ही मैं उनके साथ एक और प्रोजेक्ट पर काम करने की उम्मीद जता रहा हूं। मैंने राजनीति में कदम न रखने का फैसला लिया है। मेरे फैंस की यही इच्छा है। यह केवल मानवीय आधार पर लिया गया फैसला है।'' KKK13: रोहित शेट्टी के शो में नजर आएंगे टीवी के ये दो चर्चित चेहरे! नाम जान बढ़ जाएगा एक्साइटमेंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में किच्चा फिल्म कब्जा में नजर आए हैं। उनकी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। वहीं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही रोहन बोपन्ना में दिखने वाले हैं।गौरतलब है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होने वाले हैं। वहीं, इसके नतीजे तीन दिन बाद यानी 13 मई को आएंगे। Armaan Malik: अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती