फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga Chaitanya: पत्नी शोभिता से सिर्फ तेलुगु भाषा में बात करने को क्यों कहते हैं नागा? खुद बताई वजह

Tue, 17 Dec 2024 11:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने इसी महीने शोभिता धुलिपाला के साथ शादी रचाई है। हाल ही में वे अपनी शादीशुदा जिंदगी पर बात करते दिखे।
विज्ञापन
1 of 4
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad
अभिनेता नागा चैतन्य ने हाल ही में अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला के साथ विवाह किया है। 04 दिसंबर को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ इन्होंने शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। नागा हाल ही में अपनी शादीशुदा जिंदगी पर बात करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी शोभिता को खुद से सिर्फ तेलुगु भाषा में बात करने को कहा है। इसकी वजह भी बताई है।
विज्ञापन

तेलुगु भाषा से है लगाव
नागा चैतन्य ने अपनी पत्नी शोभिता से सिर्फ तेलुगु भाषा में बात करने को क्यों कहते हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा से ही तेलुगु भाषा से लगाव रहा है, इसलिए वे ऐसा कहते हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स से बात करते हुए नागा चैतन्य ने बताया कि भले ही वे कई अलग-अलग बोलियां बोलने वाले लोगों से मिले हों, लेकिन तेलुगु बोली ने उन्हें हमेशा अपनी ओर खींचा है।

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित ने किराए पर दिया मुंबई का ऑफिस, लाखों में कमाएंगी अभिनेत्री
विज्ञापन

शोभिता से करते हैं गुजारिश
नागा ने बताया कि वे अपनी पत्नी से अक्सर एक अनुरोध करते हैं। उन्होंने कहा, 'इंडस्ट्री में हम अलग-अलग भाषाओं के लोगों से मिलते हैं। इस दौरान एक भाषा (तेलुगु) सुनना और किसी से बात करते समय वही गर्मजोशी महसूस करना, मुझे लगता है कि इसी लगाव ने मुझे इस भाषा के करीब खींचा है। मैं शोभिता से कहता रहता हूं कि वे मुझसे तेलुगु में बात करती रहें, जिससे कि इस भाषा में मैं बेहतर होता रहूं'।
Varun Dhawan: वरुण धवन ने बच्चों के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर, लिखा- बेबी जॉनी के साथ क्रिसमस, फैंस बोले...
विज्ञापन

शोभिता से मिलने मुंबई आए नागा
नागा ने आगे कहा कि वे शोभिता की तरफ भी इसी वजह से आकर्षित हुए, क्योंकि उन्हें अपनी भाषा और जड़ों के बेहद करीब पाते हैं। इसके अलावा नागा चैतन्य ने अपने और शोभिता के रिलेशनशिप पर भी बात की। शोभिता ने बताया कि नागा उनसे मिलने के लिए मुंबई आए थे और एक कैफे में मिले। उस वक्त उन्होंने लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई थी।  
Naga-Sobhita: ऐसे हुई शोभिता और नागा चैतन्य की पहली मुलाकात, अभिनेत्री बोलीं- 'मैं उड़ती पतंग, वो मेरा मांझा'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें