फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Project K: प्रभास-दीपिका के फैंस के लिए बुरी खबर, अब जनवरी में रिलीज नहीं होगी प्रोजेक्ट के!

Wed, 10 May 2023 09:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रोजेक्ट के पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू सुपरस्टार प्रभास की फैन फॉलोइंग साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी में है। वह जल्द ही फिल्म आदिपुरुष में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के साथ दर्शकों को उनकी एक और फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हम बात कर रहे हैं 'प्रोजेक्ट के' की, जिसमें वह दमदार एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करने वाली हैं। हालांकि, इस फिल्म की राह देख रहे फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। 
The Kerala Story Live Updates: सीएम योगी से मिली 'द केरल स्टोरी' की टीम, मुख्यमंत्री ने साझा कीं तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
प्रोजेक्ट के - फोटो : insta
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट को तय समय से आगे बढ़ा दिया गया है। पहले इसे अगले साल जनवरी में रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन अब प्रोजेक्ट के को आगे के लिए टाल दिया गया है। एक सूत्र के दावे के मुताबिक मेकर्स चाहते हैं कि बिग बी अपनी चोट से पूरी तरह से उबर जाए, इस वजह से वह फिल्म की शूटिंग के लिए उन पर दवाब नहीं डालना चाहते। यही वजह है कि फिल्म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की तारीख को आगे शिफ्ट कर दिया गया है। 
IIFA 2023: आईफा अवॉर्ड्स में परफॉर्म करेंगे आयुष्मान खुराना, इस दिन होगा आगाज
विज्ञापन

3 of 5
प्रोजेक्ट के पोस्टर - फोटो : social media
बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बुरी तरह घायल हो गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी थी। अभिनेता ने दावा किया था कि  उनकी पसली टूट गई थी। इस घटना के बाद उन्हें  फिल्म की शूटिंग बंद करनी पड़ी थी। 
Urvashi Rautela : करण जौहर की अगली फिल्म में नजर आएंगी उर्वशी रौतेला? एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

4 of 5
प्रोजेक्ट के - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि प्रोजेक्ट के को काफी बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ का है। इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का बीटीएस वीडियो शेयर किया था, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। 
Fateh: दमदार होगा सोनू की 'फतेह' का एक्शन, फिल्म से जुड़े फास्ट एंड फ्यूरियस के एक्शन डायरेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रभास - फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास जल्द ही आदिपुरुष में नजर आने वाल हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। वहीं, दीपिका पादुकोण पठान के बाद फाइटर में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन होंगे। यह पहला मौका होगा जब दोनों एक साथ किसी फिल्म में काम करेंगे।
Taj Reign of Revenge: ताज की खूनी कहानी का दूसरा सीजन रिलीज को तैयार, जानिए पहले सीजन में अब तक क्या हुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें