कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रेरणादायक हैं कमल हासन- पवन कल्याण
आगे पवन कल्याण ने लिखा, 'एक अभिनेता, कहानीकार और निर्देशक के रूप में उनकी सिनेमाई प्रतिभा, साथ ही उनकी बहुमुखी प्रतिभा और दशकों के अनुभव ने भारतीय और वैश्विक सिनेमा पर एक स्थायी प्रभाव डाला है। एक लेखक, गायक, निर्देशक, निर्माता और अभिनेता के रूप में फिल्म निर्माण के हर पहलू पर उनकी असाधारण पकड़ वास्तव में प्रेरणादायक है। वह इस कला के सच्चे उस्ताद हैं। मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं और विश्व सिनेमा के लिए उनके कई और वर्षों तक प्रभावशाली सेवा की कामना करता हूं।'