फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Takshakudu: नितांशी गोयल ने पूरी की 'तक्षाकुड़ू' की शूटिंग, सेट से साझा की तस्वीरें; लिखा दिल जीतने वाला पैगाम

Sat, 18 Jul 2026 06:01 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nitanshi Goel: नितांशी गोयल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'तक्षाकुड़ू' को लेकर अपडेट दी है। उन्होंने सेट से कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक बेहतरीन नोट लिखा है।
विज्ञापन
1 of 5
तक्षाकुड़ू की बीटीएस तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@nitanshigoelofficial
फिल्म 'लापता लेडीज' फेम नितांशी गोयल अपनी अपकमिंग  फिल्म 'तक्षाकुड़ू' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। उन्होंने सेट से कई बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
तक्षाकुड़ू की बीटीएस तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@nitanshigoelofficial
नितांशी ने शेयर कीं बीटीएस तस्वीरें
नितांशी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि वह दुल्हन की तरह सजी हैं। एक दूसरी तस्वीर में वह कुत्ते के सिर से अपना सिर लगा रही हैं। एक और तस्वीर में वह आनंद देवरकोंडा के साथ पोज दे रही हैं। एक और तस्वीर में वह फिल्म की टीम के साथ नजर आ रही हैं।

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर की झोली में आ गिरी नई फिल्म, इस निर्देशक के साथ काम करेंगी अभिनेत्री

विज्ञापन

3 of 5
तक्षाकुड़ू की बीटीएस तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@nitanshigoelofficial
नितांशी ने लिखी पोस्ट
तस्वीरें शेयर करते हुए नितांशी ने लिखा 'तक्षकुड़ू की शूटिंग पूरी कर ली है। यह सफर बहुत अच्छा रहा। सेट पर हर दिन मैंने कुछ ऐसा सीखा जिसे अपने घर ले जा सकूं। बहुत अच्छी यादें बनाई। बहुत अच्छे लोग मिले। एक ऐसी भाषा सीखी, जिससे प्यार हो जाए। फिल्म में अपने किरदार के बहुत पास रहूंगी।'

4 of 5
तक्षाकुड़ू की बीटीएस तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@nitanshigoelofficial
कौन है फिल्म का निर्देशक?
आपको बता दें कि निताशीं गोयल की अपकमिंग फिल्म 'तक्षाकुड़ू' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें वह 'करुणा' नाम की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं। इसमें उनके साथ आनंद देवरकोंड़ा हैं। इसके निर्देशक विनोट अनंतोजु हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तक्षाकुड़ू की बीटीएस तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@nitanshigoelofficial
'लापता लेडीज' से चर्चा में आईं नितांशी
नितांशी गोयल साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'लापता लेडीज' में नजर आईं थीं। इसमें उन्होंने फूल कुमारी का किरदार निभाया था, जिसकी काफी तारीफ हुई थी। बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें आईफा अवॉर्ड मिला था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं कर पाई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें