फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayanthara: धनुष पर आरोप लगाने के बाद नयनतारा ने जताया इन सितारों का आभार, सूची में शामिल शाहरुख-चिरंजीवी के न

Fri, 22 Nov 2024 10:32 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नयनतारा ने हाल ही में ओपन लेटर लिखकर धनुष पर कई आरोप लगाए। वहीं, अब अभिनेत्री एक अन्य पोस्ट में शाहरुख खान से लेकर चिरंजीवी तक का आभार व्यक्त करती नजर आई हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
चिरंजीवी-नयनतारा-शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
नयनतारा ने हाल ही में धनुष पर अपनी डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' में फिल्म 'नानुम राउडी धान' के दृश्यों का उपयोग करने की अनुमति देने से इनकार करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि उनकी कानूनी टीम ने ट्रेलर में इस्तेमाल किए गए पर्दे के पीछे के तीन सेकंड के फुटेज के लिए 10 करोड़ रुपये की मांग की। इसके बाद धनुष की कानूनी टीम ने फुटेज हटाने के लिए 24 घंटे का नोटिस जारी किया, जिसके परिणामस्वरूप अब दोनों पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया है। हालांकि, धनुष पर आरोप लगाने का बाद नयनतारा ने बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की तारीफ की है।  
विज्ञापन

2 of 5
नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल - फोटो : इंस्टाग्राम: @nayanthara

नयनतारा ने धनुष पर लगाए आरोप 

धनुष को लिखे अपने पत्र में नयनतारा ने कहा था कि अभिनेता-फिल्म निर्माता ने दो साल तक इंतजार कराने के बाद उन्हें एनओसी देने से इनकार कर दिया। वहीं, इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा है, 'मैंने जिस भी फिल्म में काम किया है, वह मेरे जीवन में बहुत महत्व रखती है, क्योंकि सिनेमा में मेरी यात्रा अनगिनत सुनहरे पलों से भरी है।' 
विज्ञापन

3 of 5
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara

एनओसी देने के लिए अन्य निर्माताओं का जताया आभार 

नयनतारा ने आगे लिखा, 'इनमें से कई फिल्में खासतौर पर मेरे दिल के करीब हैं और मैं उन यादों और दृश्यों को अपनी डॉक्यूमेंट्री में शामिल करना चाहती थी। जब मैंने अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित निर्माताओं से संपर्क किया, तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट या देरी के इसकी मंजूरी दे दी। मैं उन सभी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।'


4 of 5
'जवान' फिल्म में नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम

नयनतारा ने दिया शाहरुख खान को धन्यवाद 

इसके बाद नयनतारा ने बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता शाहरुख खान का जिक्र किया, जो डॉक्यूमेंट्री में भी दिखाई दिए हैं। नयनतारा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'जवान' के कुछ सीन भी डॉक्यूमेंट्री में शामिल किए गए हैं। इस मूवी में वह शाहरुख खान के अपोडिट नजर आईं। वहीं, नयनतारा ने साझा किया कि शाहरुख ने उन्हें तुरंत सीन को इस्तेमाल करने की एनओसी दे दी। उन्होंने अपने तमिल फिल्म इंडस्ट्री के साथियों को भी धन्यवाद दिया, जिनमें के बालाचंदर, उदयनिधि स्टालिन, केई ज्ञानवेल राजा, एआर मुरुगादॉस और अन्य शामिल हैं। 
 

Shahrukh khan: शाहरुख खान ने की शुरुआती दिनों की याद, 'माता-पिता मेरे लिए चिंतित होंगे इसलिए मैंने मेहनत...'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara

चिरंजीवी और राम चरण की भी की तारीफ 

इसके अलावा उन्होंने तेलुगु इंडस्ट्री से चिरंजीवी, राम चरण और अन्य को धन्यवाद दिया, और मलयालम इंडस्ट्री से उन्होंने अब्दुल हमीद मुहम्मद फाजिल, एनबी विंध्यन, हौली पोटूर और महा सुबैर को धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी लिखा, 'मेरे सबसे पेशेवर पलों का एक टुकड़ा साझा करने के लिए धन्यवाद। ऐसे क्षणों में आपका अटूट समर्थन मुझे गहराई से प्रभावित करता है। मैं इस दयालुता को सदैव संजो कर रखूंगी। दूसरे लोगों की खुशी में खुशी ढूंढते हुए हमारी साथ की यात्रा हमेशा जारी रहे।'

AR Rahman: तलाक के बाद एआर रहमान ने साझा की पहली पोस्ट, जाहिर की इस बात की खुशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें