दशहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
देशभर के समीक्षकों से अच्छी समीक्षा पाने वाली 'दशहरा' ने पहले दिन बंपर ओपनिंग से बॉक्स ऑफिस पर अपने सफर की शुरुआत की है। फिल्म को फैंस का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की कमाई की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, नानी और कीर्ति सुरेश स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में मिलाकर 23.2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जो काबिले तारीफ है। इस फिल्म के आगे अजय देवगन सरीखे सुपरस्टार की फिल्म 'भोला' की चमक भी फीकी पड़ गई।