नानी
- फोटो : social media
साउथ फिल्म के सुपरस्टार नानी ने अपनी आगामी फिल्म 'दशहरा' के म्यूजिक लॉन्च पर पहुंचे थे, जिसमें उनके साथ राणा दग्गुबाती भी पहुंचे थे। इस दौरान अभिनेता ने अपनी फिल्म 'दशहरा' से एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के कनेक्शन के बारे में बताया। दरअसल, इस दौरान रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेता ने 'बाहुबली' को लेकर सवाल पूछा गया, जिसके बारे में उन्होंने खुलकर जवाब दिए। नानी ने कहा, 'बाहुबली एक शानदार फिल्म है और इसके हमारी फिल्म दशहरा से तीन कनेक्शन हैं।'