फिल्म निर्माता नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' साल 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक थी। अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब निर्देशक और निर्माताओं ने फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है। वहीं, अब फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने 'कल्कि 2' के बारे में दिलचस्प खुलासा किया है।