फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Films: लोगों को इन तेलुगु फिल्मों के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार, लिस्ट में हैं कई सुपरस्टार्स की मूवीज

Mon, 29 Jan 2024 01:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साउथ की फिल्में - फोटो : अमर उजाला
तेलुगु सिनेमा एक्शन, ड्रामा, रोमांस और असाधारण कहानी कहने के अनूठे मिश्रण के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए प्रसिद्ध है। आने वाले समय में इस इंडस्ट्री की कई ऐसी फिल्मों के सीक्वल आने वाले हैं, जिनका लोगों को बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मच सकता है।
Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारूकी की चमकी किस्मत, इतनी इनामी राशि के साथ मिली शानदार कार
विज्ञापन

2 of 5
सलार 2 - फोटो : सोशल मीडिया
सलार 2
पिछले साल के आखिरी महीने में रिलीज हुई फिल्म सलार ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की अदकारी लोगों को बहुत पसंद आई थी। केजीएफ बनाने वाले प्रशांत नील की इस फिल्म की आगे की कहानी जानने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्सुक हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
'पुष्पा 2' का टीजर - फोटो : Social media
पुष्पा 2: द रूल
पुष्पा: द राइज की सफलता के बाद लोगों को निर्देशक सुकुमार की पुष्पा 2: द रूल का काफी इंतजार है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन लाल चंदन तस्कर पुष्पाराज की अपनी भूमिका को दोहराते हुए नजर आएंगे। फिल्म में दर्शकों को बंपर एक्शन देखने को मिलने वाला है। इसे गणतंत्र दिवस के मौके पर पर्दे पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है।

4 of 5
हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जय हनुमान
प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान साल 2024 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है। छोटे बजट की फिल्म होने के बाद भी इसके वीएफएक्स ने दर्शकों को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। तेजा सज्जा समेत फिल्म के सभी कलाकारों की अदाकारी और इसकी कहानी भी दर्शकों को खूब पसंद आई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की है। अब, फिल्म के निर्देशक ने इसके सीक्वल जय हनुमान पर काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अखंडा - फोटो : सोशल मीडिया
अखंडा 2
तेलुगु सिनेमा के सबसे भरोसेमंद अभिनेताओं में से एक, नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी 2021 की एक्शन एंटरटेनर अखंडा के साथ बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया था। फैंस को इसके सीक्वल का बेसब्री के साथ इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नंदामुरी बालकृष्ण अखंडा 2 में हाई-ऑक्टेन स्टंट करते नजर आएंगे।
Filmfare Awards 2024 Live: बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए शबाना आजमी को अवॉर्ड, पुरुष वर्ग में विक्की का रहा कब्जा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें