लोका चैप्टर 1
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘लोका’ ने पांचवें दिन की कितनी कमाई
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकडों के अनुसार फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ ने सोमवार को यानी पांचवें दिन 6.65 करोड़ रुपये कमाए, वहीं रविवार को इस फिल्म ने 10.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 31.05 करोड़ रुपये हो चुका है। कल्याणी प्रियदर्शन अभिनीत फिल्म 'लोका चैप्टर 1' एक एक्शन से भरपूर सुपरहीरो जॉनर की फिल्म है। इसका एक्शन, कहानी दर्शकों को पसंद आई है। फिल्म को एक्टर दुलकर सलमान ने प्रोड्यूस किया है, इसके डायरेक्टर डोमिनिक अरुण हैं।