Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 12: 'मां इंटी बंगारम' के कलेक्शन में 12वें दिन गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इसने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
साउथ की बेहतरीन अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। शुरुआत से ही फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि दूसरे वीकएंड के बाद फिल्म का कलेक्शन घटा है। आइए जानते हैं इसने दूसरे मंगलवार यानी 12वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
2 of 5
मां इंटी बंगारम
- फोटो : X
‘मां इंटी बंगारम' का टोटल कलेक्शन
‘मां इंटी बंगारम’ ने पहले और दूसरे वीकएंड पर बढ़िया कमाई की है। आज बारहवें दिन इसने खबर लिखे जाने तक 1.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 50.97 करोड़ रुपये हो गया है।
पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 33.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
आठवें दिन इसने 4.35 करोड़ रुपये कमाए।
नौवें दिन इसने 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
दसवें दिन फिल्म ने 5.30 करोड़ रुपये कमाए।
ग्यारवहें दिन इसने 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
4 of 5
‘मां इंटी बंगारम’
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘मां इंटी बंगारम’ से मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘मां इंटी बंगारम’ का मुकाबला पर नई रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और ‘कॉकटेल 2’ से है। 'वेलकम टू द जंगल' ने आज 5.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने आज 1.28 करोड़ रुपये की कमाई की है। इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन का असर 'मां इंटी बंगारम' की कमाई पर पड़ा है।
'मां इंटी बंगारम' की कहानी
'मां इंटी बंगारम' एक ऐसी महिला की कहानी है, जो एक पारंपरिक घर में नई बहू बनकर आती है। वह शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजर में रहने वाली महिला है। मगर परिवार को यह नहीं पता कि वह क्या छिपा रही है। जब उसका दबा हुआ अतीत उसके सामने आता है, तब कहानी में ट्विस्ट आता है।