फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay: 'दलपति 68' में डबल रोल में नजर आएंगे विजय? फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

Sat, 19 Aug 2023 04:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल सुपरस्टार विजय अपनी आगामी फिल्म दलपति 68 को लेकर पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। कुछ महीनों पहले ही इस फिल्म की घोषणा की गई थी, जिसके बाद से ही फैंस में इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्सुकता देखने को मिल रही है। इस बीच फिल्म पर एक नया अपडेट सामने आया है।
Sunny Deol: 'गदर 2' की अपार सफलता के बाद अब एक और सीक्वल में नजर आएंगे सनी देओल, जल्द होगा एलान
विज्ञापन

2 of 5
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वेंकट प्रभु के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विजय डबल रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह जुड़वा भाइयों का किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
थलापति विजय - फोटो : Social Media
इससे पहले, यह जानकारी सामने आई थी कि टीम ने 'दलपति 68' में मुख्य भूमिका के लिए ज्योतिका के नाम पर विचार किया है और अगर ऐसा होता है तो यह 'विजय के साथ अभिनेत्री की तीसरी फिल्म होगी। हालांकि, यह बात गौर करने वाली है कि ज्योतिका ने पहले विजय की 'मर्सल' का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। 

4 of 5
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया था, बाद में नित्या मेनन ने इस किरदार को निभाया  था। दलपति 68 की बात करें तो फिल्म में युवान शंकर राजा का संगीत सुनने को मिलेगा। दो दशक के बाद वह विजय की किसी फिल्म में संगीत देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त, विजय थलापति - फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय जल्द ही फिल्म लियो में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। यह गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट नजदीक होने की वजह से विजय अपना पूरा ध्यान लियो पर केंद्रित कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के बाद वह नवंबर महीने से थलापति 68 की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
Salman Khan: अक्षय बिश्नोई को मिली सलमान को टारगेट करने की जिम्मेदारी, लॉरेंस से है खास कनेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें