फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

L2 Empuraan Collection Day 8: लगातार घटती जा रही है 'एल 2 एम्पुरान' की कमाई, मोहनलाल-पुथ्वीराज का जादू बेअसर

Thu, 03 Apr 2025 09:31 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

L2 Empuraan Movie Box Office Collection Day 8: मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' का जादू बॉक्स ऑफिस नहीं चल रहा है। यही वजह है कि फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जानिए फिल्म के आठवें दिन का कलेक्शन...
 
विज्ञापन
1 of 5
जानिए 'एल 2 एम्पुरान' के आठवें दिन का कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर 'लूसिफर' का सीक्वल है। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। लेकिन लगता है कि फिल्म में कुछ तो कमी रह गई है, जिसकी वजह से 'एल 2 एम्पुरान' की कमाई लगातार घटती जा रही है। जानिए फिल्म के आठवें दिन की कमाई... 
 
विज्ञापन

2 of 5
निराजनक रहा फिल्म का प्रदर्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
निराजनक रहा फिल्म का प्रदर्शन
180 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनी फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 21 करोड़ रुपये की कमाई से खाता खोला था, लेकिन उसके बाद फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म को नहीं मिल रहे दर्शक - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
फिल्म को नहीं मिल रहे दर्शक
फिल्म को 100 करोड़ पार करने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना होगा। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है। फिल्म में मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन का अभिनय भी कोई कमाल नहीं दिखा पा रहा है।

4 of 5
अब तक का कुल कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
अब तक का कुल कलेक्शन
sacnilk के अनुसार, पहले दिन गुरुवार को फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' ने 21 करोड़ रुपये की कमाई से शुरुआत की। दूसरे दिन शुक्रवार को महज 11.1 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 13.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे दिन रविवार को फिल्म ने 13.65 करोड़ रुपये की कमाई की। पांचवें दिन सोमवार को फिल्म की कमाई घट कर 11.15 करोड़ रुपये हो गई। छठे दिन मंगलवार को फिल्म ने महज 8.55 करोड़ रुपये की कमाई की। सातवें दिन बुधवार को 5.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और आज आठवें दिन गुरुवार को फिल्म ने 2.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर अब तक 'एल 2 एम्पुरान' ने  87.02 करोड़ रुपये की कमाई की है।

यह भी पढ़ें:
Scarlett Johansson: "यह मेरा आजीवन से सपना रहा है", 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' को लेकर बोलीं स्कारलेट जोहानसन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'एल 2 एम्पुरान'  की स्टारकास्ट  - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
'एल 2 एम्पुरान'  की स्टारकास्ट 
'L2 empuraan'  में मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इनके अलावा फिल्म में टोविनो थॉमस, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह, इंद्रजीत सुकुमारन और सूरज वेंजारामूडु जैसे कई कलाकारों ने अहम रोल निभाया है। यह एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर है, जो केरल की राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है। पृथ्वीराज सुकुमारन ने न केवल फिल्म का निर्देशन किया है, बल्कि इसमें एक अहम किरदार भी निभाया है। 

यह भी पढ़ें:
Fardeen Khan: 'सोलमेट' को लेकर फरदीन खान का लेटेस्ट पोस्ट कर देगा हैरान, मनीषा कोइराला ने भी किया रिएक्ट

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें