फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Deverakonda: 'मिस्ट्री वुमन' के हाथों में हाथ डाले नजर आए विजय देवरकोंडा, जल्द सरेआम होंगे इश्क के चर्चे

Wed, 30 Aug 2023 01:21 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कुशी' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की दमदार हसीना सामन्था रूथ प्रभु भी अहम किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं, इस बीच एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिसने उनके लव लाइफ को लेकर फैंस के दिलों में बेचैनी बढ़ा दी है। 

विज्ञापन

2 of 5
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विजय और रश्मिका मंदाना ने एक साथ फिल्म 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में काम किया है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया, जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि, इन खबरों पर दोनों की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है। 

 


 
विज्ञापन

3 of 5
विजय देवरकोंडा - फोटो : social media

विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दो हाथ नजर आ रहे हैं। एक हाथ विजय का और दूसरा किसी लड़की का मालूम हो रहा है। फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन लिखा, 'बहुत कुछ हो रहा है, लेकिन यह बहुत खास है... जल्द अनाउंस करूंगा।' विजय ने एक दूसरी स्टोरी भी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने आज शाम इंस्टाग्राम लाइव आने की अपडेट दी है। अब फैंस को उम्मीद है कि एक्टर अपने लाइव सेशन के दौरान मिस्ट्री वुमन को लेकर खुलासा करेंगे।

4 of 5
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विजय और रश्मिका मंदाना ने एक साथ फिल्म 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में काम किया है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया, जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि, इन खबरों पर दोनों की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है। 

Karan Johar: 'पैंसी' कहे जाने पर वर्षों बाद छलका करण जौहर का दर्द, बोले- ठीक समय में मिला था शाहरुख खान का साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुशी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'कुशी' की बात करें तो इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु भी लीड रोल में हैं। विजय आखरी बार फिल्म 'लाइगर' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे भी अहम किरदार में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

यह भी पढ़ें- Jawan-Salaar: विदेशों में एडवांस बुकिंग में जवान से आगे निकली सालार? शाहरुख-प्रभास के बीच होगी जबर्दस्त टक्कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें