फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yash-Toxic: क्या यश की 'टॉक्सिक' होगी इस साल की वैश्विक रिलीज? हॉलीवुड के वितरकों से चल रही बातचीत

Wed, 01 Jan 2025 09:35 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yash-Toxic: केजीएफ स्टार यश अपनी बहुप्रतीक्षित अखिल भारतीय फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म टॉक्सिक को लेकर विश्व स्तर पर रिलीज करने की तैयार चल रही है।
 
विज्ञापन
1 of 5
यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स' - फोटो : सोशल मीडिया
केजीएफ 2 की रिलीज के बाद से ही यश के प्रशंसक 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाई-वोल्टेज गैंगस्टर ड्रामा फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम निर्देशक गीतू मोहनदास कर रहे हैं। फिल्म को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वह यश के प्रशंसकों को बेहद खुश कर देगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'टॉक्सिक' को वैश्विक स्तर पर किया जाएगी रिलीज? - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यश और टॉक्सिक के निर्माता, केवीएन प्रोडक्शंस के वेंकट के. नारायण, हॉलीवुड के प्रसिद्ध प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन हाउस, 20वीं सेंचुरी फॉक्स के साथ फिल्म की अंतर्राष्ट्रीय रिलीज के लिए बातचीत कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
'टॉक्सिक' इस साल हो सकती है रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
यश और टॉक्सिक की टीम का यह विश्वास है कि यह फिल्म वैश्विक स्तर रिलीज की जा सकती है। यही वजह है कि फिल्म के निर्माता-निर्देशक दुनिया भर में इसकी व्यापक रिलीज पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यश की फिल्म को इंटरनेशनल कम्पनी 20th सेंचुरी फॉक्स इंटरनेशनल मूवी मार्केट में डिस्ट्रीब्यूट करेगी। यश टॉक्सिक के जरिए विदेश मूवी मार्केट पर छाना चाहते हैं, यही वजह है कि वह विदेशी प्रोडक्शन हाउस से हाथ मिलाना चाहते हैं। यश नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर गीतू मोहनदास के साथ एक गैंगस्टर ड्रामा टॉक्सिक में काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग काफी समय पहले ही शुरू हो चुकी है। साथ ही ये इसी साल 2025 में रिलीज हो सकती है। 
Game Changer Trailer: राम चरण-कियारा आडवाणी की 'गेम चेंजर' के ट्रेलर की तारीख-समय हुआ तय, इस दिन होगा रिलीज

4 of 5
'टॉक्सिक' की रिलीज का फैंस को है इंतजार - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टॉक्सिक में यश के अपोजिट बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। निर्माता दिसंबर 2025 में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम और बाकी विदेशी भाषाओं में फिल्म को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।
Parikshit Sahni Birthday: राजकुमार हिरानी की फिल्मों में कई बार दिखा यह चेहरा, पहचाना कौन है यह दिग्गज अभिनेता

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी नजर आ सकती हैं? - फोटो : सोशल मीडिया
काम की बात करें तो साउथ अभिनेता यश फिल्म टॉक्सिक के अलावा केजीएफ 3 में भी नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केजीएफ 2 की कहानी जहां पर खत्म हुई थी, वहीं से केजीएफ 3 की कहानी का आरंभ होगा। प्रशंसकों को यश की फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें