बॉलीवुड के अलावा तमिल और मलयालम की फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। इस लिस्ट में सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' और मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' शामिल हैं। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉलीवुड की फिल्मों को पछाड़ दिया है। 'करुप्पु' को रिलीज हुए आज 14 दिन हो गए हैं, तो वहीं 'दृश्यम 3' की रिलीज को आज पूरे आठ दिन हुए हैं। जानिए इन दोनों फिल्मों ने आज कितनी की कमाई की है।