ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल अभी भी जारी है। 'कांतारा' को देश में ही नहीं विदेश में काफी सराहना मिल रही हैं। फिल्म वर्ल्ड वाइड 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी हैं और अभी भी इसकी कमाई जारी हैं। छोटे से बजट में बनी यह फिल्म अभी तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। वहीं, अब ऋषभ शेट्टी ने फिल्म के क्लाइमेक्स सीन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।