कांतारा
- फोटो : social media
बता दें, पिछले साल 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'कंतारा' शुरुआत में कन्नड़ में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म को मिले जबर्दस्त रिस्पॉन्स के कारण इसे बाद में हिंदी, तमिल, मलयालम और तेलुगु में रिलीज किया गया था। यह फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर है, जो कर्नाटक लोककथाओं पर गहराई से आधारित है। फिल्म को खुद ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है। 'कंतारा' में किशोर, अच्युत कुमार, सप्तमी गौड़ा और प्रमोद शेट्टी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे।