Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' जल्द ही टीवी पर प्रसारित होने वाली है, जिससे प्रभास के प्रशंसक एक बार फिर से फिल्म का अनुभव कर पाएंगे, लेकिन इस बार छोटे पर्दे पर। आज कल्कि 2898 एडी जापान में भी रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
1 of 5
आज जापान में रिलीज होगी फिल्म कल्कि 2898 एडी
- फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
पैन इंडिया स्टार प्रभास के पास इस साल कई रोमांचक फिल्में हैं, जिनमें कई प्रोजेक्ट्स का निर्माण जारी है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 एडी आज जापान में रिलीज होगी, जिसके बाद यह फिल्म अब टीवी पर भी प्रसारित होगी। जानिए कब टीवी पर देख सकेंगे कल्कि 2898 एडी।
विज्ञापन
2 of 5
टीवी पर भी प्रसारित होगी कल्कि 2898 एडी
- फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
साइंस फिक्शन फिल्म अपने टेलीविजन प्रीमियर के लिए भी तैयार है। कल्कि 2898 एडी 12 जनवरी, 2025 को शाम 5:30 बजे संक्रांति स्पेशल के रूप में जी तेलुगु पर प्रसारित होगी। प्रशंसक इसका टीवी पर रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज फिल्म कल्कि 2898 एडी जापान में रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
3 of 5
जानिए कब टीवी पर देख सकेंगे प्रभास-दीपिका की फिल्म कल्कि 2898 एडी
- फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी जैसे कई बेहतरीन कलाकारों ने अभिनय किया है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर भी एक छोटी सी भूमिका में नजर आई थीं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित इस फिल्म में संतोष नारायणन का संगीत है।
4 of 5
फिल्म का कलेक्शन रहा काफी शानदार
- फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad