फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junior NTR: ‘आरआरआर’ को लेकर जूनियर एनटीआर का बयान, बोले- भारत से ज्यादा जापान में मिला फिल्म को प्यार

Sat, 14 Jan 2023 08:32 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में 'नाटू-नाटू' को मिले पुरस्कार के बाद से ही हर ओर इसकी चर्चा हो रही है। 'आरआरआर' टीम और फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले जूनियर एनटीआर और राम चरण की खुशी की ठिकाना नहीं है। वहीं, अवॉर्ड जीतने के बाद एक इंटरव्यू में जूनियर एनटीआर ने कहा कि 'आरआरआर' को पश्चिमी देशों में काफी समर्थन मिल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्म को भारत के मुकाबले जापान में प्यार ज्यादा मिला।
विज्ञापन

2 of 4
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'नाटू-नाटू' के लिए अवॉर्ड जीतने के बाद जूनियर एनटीआर ने एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू के दौरान उनसे वर्ल्डवाइड रिएक्शन के बारे में बात की गई थी। यहां उन्होंने कहा कि फिल्म को भारत के मुकाबले जापान में प्यार मिला। उन्होंने कहा, 'मैं जापान में था और वहां मैंने लोगों को रोते हुए देखा। मुझे लगता है कि बतौर दर्शक उन्होंने फिल्म को बहुत प्यार दिया है। यह भारत के मुकाबले कहीं ज्यादा था।'

Box Office Report: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ा गई लकड़बग्घा और कुत्ते, वरिसु-थुनिवु का टशन बरकरार
विज्ञापन

3 of 4
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे जूनियर एनटीआर ने इंटरव्यू में कहा, 'पहले हमें लग रहा था कि प्रमोशन सिर्फ सोशल मीडिया पर हो रहा है और जो भारतीय या हमारे दोस्त हैं वो ही फिल्म देखने जा रहे होंगे। लेकिन ऐसा नहीं था। फिल्म के प्रति लोगों का प्यार बढ़ता गया, जिसे देखकर हमें लगा कि इस फिल्म के पागलपन कुछ ज्यादा ही है।'

Kaifi Azmi: उठ मेरी जान मेरे साथ ही चलना है तुझे...जब मुशायरे में कैफी आजमी की गजल सुन हसीना ने तोड़ी थी मंगनी
विज्ञापन

4 of 4
आरआरआर - फोटो : social media
बता दें कि 'आरआरआर' ने जापान में शानदार कमाई की है। जापान में यह एसएस राजामौली की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनी है। पहले वीकएंड में ही फिल्म 35 मिलियन येन कमाने में सफल हो गई थी। वहीं, इसकी कुल कमाई 403 मिलियन येन है। ऐसे में जापान में 'आरआरआर' का क्रेज लोगों के बीच देखते ही बनता था।

Adipurush: फिर कोर्ट पहुंची प्रभास की आदिपुरुष, दायर हुई याचिका, बिना प्रमाण पत्र लिए टीजर रिलीज करने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें