साउथ के बेहतरीन अभिनेता जूनियर एनटीआर की हाल ही में कंधे की चोट के लिए सर्जरी हुई है। अभिनेता की सर्जरी सिकंदराबाद के किम्स हॉस्पिटल में हुई। अस्पताल ने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह सफल रही। इसके बाद अभिनेता ने अपने फैंस को धन्यवाद कहा है।
अभिनेता ने फैंस को कहा शुक्रिया
एक्टर जूनियर एनटीआर ने कंधे की सफल सर्जरी के बाद अपनी दुआओं और सपोर्ट के लिए फैंस, दोस्तों और परिवार का शुक्रिया अदा किया है। एक्स पर एक पोस्ट में जूनियर एनटीआर ने लिखा, 'आप सभी के प्यार और दुआओं से मैं अभिभूत हूं। सर्जरी सफल रही और मैं ठीक हूं। किम्स के डॉक्टरों की शानदार टीम का दिल से शुक्रिया।'
अपने दोस्तों, परिवार और फैंस को संबोधित करते हुए एक्टर ने कहा कि उनका सपोर्ट उन्हें हर दिन हिम्मत देता है। आखिर में एक उम्मीद भरा मैसेज दिया, 'जल्द मिलते हैं!'
I am overwhelmed by the outpouring of love and prayers from all of you. The surgery was successful and I’m doing well. My heartfelt gratitude to the amazing team of doctors at KIMS. To my friends, family, and fans; your support gives me strength every single day. See you soon!…
अस्पताल ने दी जानकारी
बुधवार को किम्स अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया, 'सिकंदराबाद के किम्स अस्पताल में ऑर्थोपेडिक सर्जनों की एक टीम ने सफलतापूर्वक सर्जरी की। इस टीम में डॉ. आरए पूर्णचंद्र तेजस्वी, डॉ. नितिन बेज्जंकी, डॉ. मधुसूदन राव और डॉ. श्रीनिवास राव सुरापनेनी शामिल थे।'
अस्पताल ने बताया कि सर्जरी के बाद जूनियर एनटीआर ठीक हैं और अब वे मेडिकल देखरेख में एक व्यवस्थित रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम शुरू करेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
जूनियर एनटीआर
- फोटो : इंस्टाग्राम
ठीक होने में कितना लगेगा समय?
हेल्थ बुलेटिन में कहा गया, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सर्जरी पूरी तरह सफल रही और मिस्टर एनटीआर ठीक हैं। वे अब मेडिकल देखरेख में एक व्यवस्थित रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम शुरू करेंगे। हमारे डॉक्टरों को उम्मीद है कि वे पूरी तरह ठीक हो जाएंगे और 2 से 3 महीने के अंदर अपनी सामान्य स्थिति में लौट आएंगे।'
Mr. N.T.R has successfully undergone arthroscopic shoulder surgery at KIMS Hospitals, Secunderabad, under the care of our Orthopaedics team, led by Dr. R. A. Purnachandra Tejaswi, Dr. Nithin Bejjanki, Dr. Madhusudan Rao and Dr. Srinivas Rao Surapaneni.
टीम ने दी थी चोट की जानकारी
हाल ही में जूनियर एनटीआर की टीम ने एक बयान जारी किया, जिसमें लिखा, ‘हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मिस्टर एनटीआर के कंधे में चोट लग गई है। पूरी मेडिकल जांच के बाद, डॉ. जे. मधुसूदन राव और डॉ. आर.ए. पूर्णचंद्र तेजस्वी की अगुवाई वाली डॉक्टरों की टीम ने उन्हें छह से आठ हफ्ते तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। जिससे वह पूरी तरह ठीक हो सकें।’
करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं जूनियर एनटीआर
अभिनेता जूनियर एनटीआर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक फिल्म ‘ड्रैगन’ में व्यस्त हैं। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील हैं। पिछले साल जूनियर एनटीआर फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे, इस बॉलीवुड फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन भी दिखाई दिए।