फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jana Nayagan: 5 दिन के बाद ‘जन नायकन’ की कमाई में गिरावट, 150 करोड़ के पास पहुंची फिल्म; जानें मंगलवार की कमाई

Tue, 28 Jul 2026 08:07 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jana Nayagan Box Office Collection: थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। जानिए फिल्म ने आज छठे दिन कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
1 of 4
जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

साउथ एक्टर विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रैज देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं फिल्म ने आज मंगलवार को कितनी कमाई की है।

विज्ञापन

2 of 4
जन नायकन - फोटो : एक्स

शुरुआती 5 दिनों का कलेक्शन 
फिल्म ‘जन नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। 

  • पहले दिन इसने 42.70 करोड़ की कमाई की।
  • दूसरे दिन 21.15 करोड़ की कमाई की।
  • तीसरे दिन ‘जन नायकन’ ने 28.50 करोड़ की कमाई की।  
  • चौथे दिन फिल्म ने 32 करोड़ का कलेक्शन किया।
  • पांचवे दिन ‘जन नायकन’ ने 10.15 करोड़ की कमाई की। 
विज्ञापन

3 of 4
जन नायकन - फोटो : एक्स

‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
5 दिनों के बाद फिल्म के कलेक्शन में हल्की गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने आज खबर लिखे जाने तक 4.60 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 139.50 करोड़ का हो गया है। अब फिल्म की नजरें 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने पर होगी। 

विज्ञापन

4 of 4
जन नायकन - फोटो : इंस्टाग्राम

'जन नायकन' के बारे में 
फिल्म 'जन नायकन' में थलापति विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और ममिता बैजू समेत कई कलाकार नजर आए हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक अपराधी (बॉबी देओल), विजि (ममिता बैजू) का अपहरण कर लेता है। टीवीके (विजय) उसे छुड़ाने जाता है। इसके बाद कहनी में ट्विस्ट आता है।

ये भी पढ़ें- ‘मैंने पिता की मौत की प्लानिंग में मदद की’, राम कपूर का चौंकाने वाला खुलासा; कहा- ‘मां आज भी बात नहीं करतीं’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें