फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: 300 करोड़ क्लब में शामिल 'जेलर 2', बॉलीवुड पर भारी पड़ रहीं साउथ की फिल्में; जानें कलेक्शन

Thu, 22 Oct 2026 08:50 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म 'जेलर 2' का जलवा है।
  • इस फिल्म के अलावा 'रणबाली', 'प्रहार', 'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई हैं।
  • जानिए इन सभी फिल्मों ने बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ की फिल्में, बॉलीवुड पर भारी पड़ रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर 'जेलर 2' और 'रणबाली' अच्छी कमाई कर रही हैं। इन फिल्मों के मुकाबले बॉलीवुड की फिल्में  'नई नवेली', 'प्रहार' और 'दृश्यम 3' कम कमाई कर रही हैं। बुधवार को रजनीकांत की फिल्म का जलवा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' का दबदबा कायम
  • रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है।
  • रिलीज के बाद से ही यह फिल्म शानदार कमाई कर रही है। 
  • 'जेलर 2' ने बुधवार को 28.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
  • फिल्म को रिलीज हुए महज 7 दिन हुए हैं, मगर इसने भारत में टोटल 317.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 
  • वहीं वर्ल्डवाइड इसने 582.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 

रणबीर कपूर: 'बर्बाद करे अल्फाज मेरे', रणबीर कपूर ने मांगी माफी; दशहरा पर बयान देकर निशाने पर आए थे अभिनेता

विज्ञापन

3 of 6
रणबाली - फोटो : यूट्यूब
'रणबाली' भी दिखा रही दम
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की साउथ की फिल्म 'रणबाली' भी रिलीज के बाद अच्छी कमाई कर रही है। मंगलवार को इसने 7.10 करोड़ रुपये कमाए थे। बुधवार को इसने 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने 6 दिनों में कुल 42.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म का मुकाबला 'जेलर 2' से है। हालांकि उसके मुकाबले यह बहुत पीछे है। 

4 of 6
नई नवेली ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम @amazonmgmstudiosin
कितनी हुई 'नई नवेली' की कमाई?
  • अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' 16 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • मगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई है।
  • बुधवार को इसने 2 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • इस फिल्म का अब तक कुल कलेक्शन 20.65 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रहार फिल्म रिव्यू - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'प्रहार' ने किया निराश
राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म 'प्रहार' दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पा रही है। फिल्म हाल ही में रिलीज होने के बावजूद खास शुरुआत नहीं कर पाई है। बुधवार को इसने 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का टोटल कलेक्शन 15.95 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दृश्यम 3 अजय देवगन, जयदीप अहलावत और तब्बू - फोटो : अमर उजाला
'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'
  • अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं।
  • फिल्म अब धीमी रफ्तार में कमाई कर रही है।
  • बुधवार को इसने 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 359.79 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें