हिट 3
- फोटो : सोशल मीडिया
नानी इन दिनों अपनी फिल्म हिट 3 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। नानी इन दिनों अपनी फिल्म हिट 3 की शूटिंग कर रहे हैं, जो कि हिट फ्रैंचाइज का तीसरा भाग है, जिसका निर्देशन सैलेश कोलानू ने किया है। हिट 3 के प्रोमो में नानी एक निर्दयी पुलिस वाले के रूप में दिखाई दिए, जो अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसमें नानी को एक भयानक पुलिसवाले के अवतार में दिखाया गया है। नानी ने फिल्म का पोस्टर एक कैप्शन के साथ साझा किया था, जिसमें लिखा था, 'पुलिस कम, अपराधी ज्यादा। अर्जुन सरकार ने कार्यभार संभाला। नानी 32 अब 'हिट द थर्ड केस' है। खून के दरवाजे 1 मई 2025 को खुलेंगे।'