फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Freedom At Midnight: सोनी लिव की सीरीज की रिलीज से पहले ही बवाल, दंगों को रंगविहीन करने पर विवेक का बड़ा हमला

Fri, 08 Nov 2024 12:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vivek Agnihotri: विवेक रंजन अग्निहोत्री बॉलीवुड फिल्म जगत के जाने माने फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। विवेक अक्सर अपनी बेबाकी से सभी को मुंहतोड़ जवाब देते आए हैं। इस बार उनका निशाना कोई और नहीं बल्कि फ्रीडम एट मिडनाइट के निर्देशक निखिल आडवाणी हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
निखिल आडवाणी-विवेक अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम@nikkhiladvani, vivekagnihotri
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मनित विवेक अग्निहोत्री अपनी कई फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। द कश्मीर फाइल्स जैसी कई फिल्मों के जरिए सामाजिक और राजनीतिक मुद्दो पर फिल्में बनाई है, जिसकी वजह से उन्हें कई बार प्रशंसा और आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। विवेक ने इस बार निखिल आडवाणी की फिल्म फ्रीडम एट मिडनाइट को लेकर एक्स पर ट्वीट किया है और अपने पक्ष तो रखते हुए निखिल के लिए एक पोस्ट भी किया है, जिसमें उन्होंने निखिल की सीरीज फ्रीडम एट मिडनाइट को लेकर कई बातों पर अपनी राय साझा की हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम@vivekagnihotri
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने निखिल को उनकी सीरीज फ्रीडम एट मिडनाइट को लेकर लिखा, ''प्रिय निखिल, हिम्मत करो। अगर तुम भारत के विभाजन के हिंसक, सांप्रदायिक इतिहास को दिखाने जा रहे हो, तो कम से कम यह दिखाने की हिम्मत रखो कि अपराधी कौन था और पीड़ित कौन था। सबसे पहले, यह सिर्फ दंगा नहीं था बल्कि यह एक हिंदू नरसंहार था, और इसका एक धार्मिक रंग था- हरा।'' 
 
विज्ञापन

3 of 5
निखिल आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@nikkhiladvani
आगे विवेक ने लिखा, ''दूसरी, हिंसा सिर्फ धर्म की वजह से हुई थी और उस धर्म का नाम इस्लाम था। हिंदुओं ने कभी मुसलमानों से भारत छोड़ने के लिए नहीं कहा। तुम हमारे इतिहास को सफेद करने की कोशिश क्यों कर रहे हो, या जैसा कि जागरूक लोग कहते हैं, उसे गलत साबित करने की कोशिश क्यों कर रहे हो?''
Nitin Chauhan Death: ‘क्राइम पेट्रोल’ के मशहूर टीवी अभिनेता नितिन चौहान ने की आत्महत्या? 35 की उम्र में निधन

 

4 of 5
फ्रीडम एट मिडनाइट - फोटो : सोशल मीडिया
आगे विवेक ने निखिल के लिए लिखा, ''अगर तुम्हें करना ही है तो अपनी आत्मा बेच दो, लेकिन हमारे इतिहास के साथ खिलवाड़ मत करो। अगर तुम कभी महाभारत बनाओगे, तो क्या पूरा युद्ध बी/डब्ल्यू में इतना धुंधला हो जाएगा कि कोई नहीं जान पाएगा कि कौन धर्म के लिए खड़ा था और कौन नहीं? सत्य के साथ खड़े रहो। सिर्फ जागरूक मत बनो-हिम्मत करो।''
Ekta Kapoor: द साबरमती रिपोर्ट ट्रेलर लॉन्च पर एकता कपूर का बड़ा बयान, बोलीं- 'मैं हिंदू हूं, धर्मनिरपेक्ष...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रीडम एट मिडनाइट - फोटो : सोशल मीडिया
फ्रीडम एट मिडनाइट सोनी लिव पर आने वाली एक हिंदी भाषा की ऐतिहासिक ड्रामा वेब सीरीज है, जिसे इसी नाम की किताब से रूपांतरित किया गया है। इस किताब को डोमिनिक लैपिएरे और लैरी कॉलिन्स ने लिखा है। निखिल आडवाणी की यह सीरीज भारत और पाकिस्तान के विभाजन पर आधारित है। इसका पहला टीजर 30 जुलाई 2024 को जारी किया गया था। इस सीरीज में जवाहरलाल नेहरू के रूप में सिद्धांत गुप्ता, महात्मा गांधी के रूप में चिराग वोहरा, सरदार वल्लभभाई पटेल के रूप में राजेंद्र चावला के अलावा भी कई कलाकार नजर आएंगे। यह सीरीज 15 नवंबर को ओटीटी SonyLIV पर रिलीज होगी।
Bigg Boss 18: बिग बॉस शो में आया नया मोड़, क्या सलमान खान के शो से बाहर होंगी सारा अरफीन खान? जानें पूरा मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें