फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malayalam Movies: 'एल 2 एम्पुरान' से लेकर 'टर्बो' तक, मलयालम सिनेमा में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्में

Fri, 28 Mar 2025 04:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Highest Grossing Malayalam Movies: आज हम आपको मलयालम सिनेमा की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में हाल ही में मोहनलाल की 'एल 2 एम्पुरान' शामिल हुई है।
विज्ञापन
1 of 6
एल 2 एम्पुरान - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
मलयालम सिनेमा में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्मों की बात करें तो हाल ही में रिलीज हुई 'एल 2: एम्पुरान' ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। बजट के हिसाब से फिल्म की कमाई भले ही संतोषजनक न हो, लेकिन 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन के मामले में नया इतिहास रच दिया है। फिल्म पर लगातार हो रही बात के बीच आइए आज मलयालम सिनेमा की टॉप पांच सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों पर एक नजर डालते हैं...
Sikandar: 'सिकंदर' से सलमान ने अपनी ही फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, अब तक हो चुकी इतने करोड़ की एडवांस बुकिंग
विज्ञापन

2 of 6
एल 2 एम्पुरान - फोटो : इंस्टाग्राम-@therealprithvi
एल 2: एम्पुरान
'एल 2: एम्पुरान' इस लिस्ट में पहले पायदान पर है। मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की यह फिल्म 'लूसिफर' का सीक्वल है। पहले दिन इस फिल्म ने 22 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में फिल्म कई और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
Prime Video New Show: प्राइम वीडियो ने की अपने इस शो के दूसरे पार्ट की घोषणा, गाना गाते नजर आए सभी कलाकार
विज्ञापन

3 of 6
मरक्कर - फोटो : इंस्टाग्राम
मरक्कर
मोहनलाल की 'मरक्कर' दूसरे नंबर पर है। यह भव्य पीरियड फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। पहले दिन इसने 19.92 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके शानदार विजुअल्स ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी थी। 

4 of 6
कुरुप - फोटो : इंस्टाग्राम
कुरुप
दुलकर सलमान अभिनीत फिल्म 'कुरुप' एक क्राइम थ्रिलर है जो 2021 में आई थी। पहले दिन 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म की सस्पेंस से भरी कहानी और दुलकर का स्टाइलिश अंदाज दर्शकों को खूब भाया था।
विज्ञापन

5 of 6
ओडियान - फोटो : एक्स
ओडियान
इस लिस्ट में मोहनलाल की एक और फिल्म 'ओडियान' का नाम भी शामिल है। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन वी ए श्रीकुमार मेनन ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने जमकर धमाल मचाया था। पहले दिन इस फिल्म ने 17.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टर्बो - फोटो : एक्स
टर्बो
ममूटी की यह एक्शन फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी। पहले दिन इसने 17.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ममूटी के फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर गजब का उत्साह था। इसका फायदा पहले दिन के कलेक्शन में साफ दिखा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें