गेम चेंजर (हिंदी)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नहीं चल रहा शंकर का जादू
गेम चेंजर का निर्देशन शंकर ने किया है। इससे पहले उन्होंने इंडियन 2 नाम की फिल्म बनाई थी, जिसमें कमल हासन मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी नहीं चली थी। गेम चेंजर के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सातवें दिन चार करोड़ 16 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 117.31 करोड़ रुपये ही हो सकी है।