फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Game Changer: ऑनलाइन लीक होने के बाद लोकल टीवी पर टेलिकास्ट हुई गेम चेंजर, बौखलाए निर्माता, की एक्शन की मांग

Thu, 16 Jan 2025 01:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में स्थिति तब और खराब हो गई जब फिल्म पायरेटेड वेबसाइट पर लीक हो गई। रिलीज होने के कुछ ही दिनों बाद एक लोकल टीवी चैनल ने अवैध रूप से फिल्म का प्रसारण किया, जिससे निर्माता श्रीनिवास कुमार नाराज हो गए ।
विज्ञापन
1 of 5
ऑनलाइन लीक हुई गेम चेंजर? - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
10 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली शंकर निर्देशित राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गेम चेंजर' फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पा रही है और हाल ही में स्थिति तब और खराब हो गई जब फिल्म पायरेटेड वेबसाइट पर लीक हो गई। रिलीज होने के कुछ ही दिनों बाद एक लोकल टीवी चैनल ने अवैध रूप से फिल्म का प्रसारण किया, जिससे निर्माता श्रीनिवास कुमार नाराज हो गए ।
विज्ञापन

2 of 5
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लोकल टीवी पर प्रसारित हुई गेम चेंजर
 अवैध टीवी प्रसारण के स्क्रीनशॉट तेजी से ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं, जिस पर निर्माता श्रीनिवास कुमार नायडू ने सोशल मीडिया पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि इस तरह की चीजें बहुत ही गलत है। उनके ट्वीट में लिखा है, "यह गलत है। 4-5 दिन पहले रिलीज हुई एक फिल्म का लोकल केबल चैनलों और बसों पर प्रसारण होना गंभीर चिंता का विषय है। सिनेमा सिर्फ हीरो, निर्देशक या निर्माता के बारे में नहीं है। यह 3-4 साल की कड़ी मेहनत और हजारों लोगों के सपनों का परिणाम है।"

John Abraham: ‘बजरंगी भाईजान’ की रिवर्स फिल्म में अटकी जॉन की जान, टी सीरीज को फिर याद आया पाकिस्तान कनेक्शन
विज्ञापन

3 of 5
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टीवी प्रसारण से भड़के निर्माता
निर्माता ने यह भी बताया कि पायरेसी न केवल फिल्म निर्माताओं के प्रयासों को कमजोर करती है, बल्कि डिस्ट्रीब्यूटर्स और प्रदर्शकों की आजीविका को भी खतरे में डालती है, जो फिल्मों की सफलता पर निर्भर रहते हैं। श्रीनिवास कुमार ने इस जारी मुद्दे के समाधान के लिए सरकारी अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की, और इंडस्ट्री में सभी से सिनेमा के बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होने का आग्रह किया।

Saif Ali Khan Family Tree: क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक, पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान के परिवार का ब्योरा

4 of 5
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने प्रशंसकों का किया धन्यवाद
बात करें गेम चेंजर की तो भले राम चरण की इस फिल्म की कमाई में काफी कमी आई है, लेकिन तेलुगु अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का सपोर्ट करने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक्शन ड्रामा फिल्म है गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
इन सितारों से सजी है फिल्म
शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें