फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upasana Baby Shower: राम चरण की पत्नी उपासना की दुबई में हुई गोद भराई, तस्वीरों में दिखी सेलिब्रेशन की झलक

Sun, 02 Apr 2023 02:29 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी की दुबई में गोद भराई हुई है। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
उपासना कामिनेनी कोनिडेला - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार राम चरण जल्द ही पिता बनने वाले हैं। एक्टर ने बीते साल के दिसंबर महीने में पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला के प्रेग्नेंट होने की जानकारी साझा की थी। वहीं, अप्रैल के महीने में उपासना की गोद भराई की रस्म भी पूरी हो चुकी है। बेबी शावर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिन्हें दुबई का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
उपासना कामिनेनी कोनिडेला - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि यह जोड़ा शादी के 10 साल बाद पैरेंट्स बनने जा रहा है। वायरल तस्वीरों में दोनों के चेहरे से इसकी खुशी साफ झलक रही है। तस्वीरों में उपासना सफेद रंग की लेस वाली मैक्सी आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही उन्हें बेबी शावर फंक्शन को पूरी तरह से एन्जॉय करते देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
उपासना कामिनेनी कोनिडेला - फोटो : सोशल मीडिया
गोदभराई की तस्वीरों को देखकर साफ पता चल रहा है कि उपासना ने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा था। खुले बाल, मिनिमल मेकअप में उपासना का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। साथ ही उन्होंने काला चश्मा भी लगा रखा है। राम चरण की लेडी लव अपने लुक को डायमंड ईयरिंग के साथ एक्सेसराइज करती नजर आई हैं। 

4 of 5
उपासना कामिनेनी कोनिडेला - फोटो : सोशल मीडिया
बताते चलें कि राम चरण ने फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' की ऑस्कर जीत का श्रेय पत्नी उपासना को दिया था। सुपरस्टार ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरी पत्नी मेरे लिए हमेशा भाग्यशाली रही हैं। वहीं, उनके अंदर पल रहा मेरा बच्चा और भी ज्यादा भाग्यशाली है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उपासना कामिनेनी कोनिडेला - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राम चरण और उपासना कामिनेनी ने खुद के जल्द पैरेंट्स बनने की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। कपल ने भगवान हनुमान की तस्वीर साझा करते हुए प्रियजनों से उनके आशीर्वाद के लिए अनुरोध किया था। कपल अपनी आने वाली जिंदगी के लिए काफी उत्साहित है। राम चरण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म गेम चेंजर की शूटिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें