उत्तर भारत में फूफा लोग के नाराज हो जाने से बरातों के रंग में भंग पड़ जाने की बात बहुत सामान्य रही है लेकिन दक्षिण भारत के किसी घर में ये मामला पहला है। यहां फूफा हैं आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण और बरात निकल रही है उनके भतीजे अल्लू अर्जुन की। जी हां, अल्लू अर्जुन अगर अपने फूफा पवन कल्याण के सामने झुक गए होते तो उनके समर्थक कहते हैं कि नौबत गिरफ्तारी तक नहीं आती। उल्टे उन्होंने गुरुवार को दिल्ली जाकर नए सियासी गुल खिलाने की कोशिश की और मामला वहीं बिगड़ गया।