फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Actresses: कम सैलरी से इन साउथ अभिनेत्रियों ने की थी शुरुआत, आज करोड़ों रुपये करती हैं चार्ज

Tue, 05 Dec 2023 01:06 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
रश्मिका मंदाना इन दिनों एनिमल में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत रही हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। मौजूदा समय में करोड़ों की फीस लेने वाली रश्मिका ने अपनी पहली फिल्म किरिक पार्टी के लिए डेढ़ लाख रुपये चार्ज किए थे। आज हम आपको दक्षिण सिनेमा की कुछ ऐसे अभिनेत्रियों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनकी पहली सैलरी के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
Godzilla x Kong Trailer: गॉडजिला एक्स कोंग का ट्रेलर रिलीज, नए खतरे से दुनिया को बचाने के लिए साथ आए दोनों
विज्ञापन

2 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु
सामंथा रुथ प्रभु साउथ की मशहूर अभिनेत्री हैं। खूबसूरती के साथ अपनी अदाकारी से वे लोगों के दिलों पर राज करती हैं। अभिनेत्री ने एक बातचीत के दौरान खुलासा किया था कि एक होटल में कॉन्फ्रेंस को होस्ट करने के लिए उन्हें 500 रुपये मिले थे, तब वे 10वीं कक्षा की छात्रा थीं।
विज्ञापन

3 of 5
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
नयनतारा
नयनतारा साउथ सिनेमा का बड़ा नाम है। उन्हें लेडी सुपरस्टार भी कहा जाता है। दक्षिण भारत में सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियोंं में उनका नाम भी शामिल है। अभिनेत्री ने फिल्म दुनिया में कदम रखने से पहले बतौर टीवी प्रेजेंटर काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले वीडियो के लिए उन्हें 500 रुपये दिए गए थे।

4 of 5
कीर्ति सुरेश - फोटो : सोशल मीडिया
कीर्ति सुरेश
कीर्ति सुरेश साउथ की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अब तक कई हिट फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग के दुनिया में उन्होंने अपनी शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी। कॉलेज के दौरान उन्होंने एक फैशन शो में हिस्सा लिया था, जिसके लिए उन्हें 500 रुपये मिले थे। वे इसे ही अपनी पहली सैलरी मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शेट्टी
अनुष्का शेट्टी की फैन फॉलोइंग पूरे देश में देखने को मिलती है। बाहुबली की वजह से उन्हें घर-घर में पहचान मिल चुकी है। अभिनेत्री अपनी फिल्म के लिए इन दिनों करोड़ों रुपये की डिमांड रखती हैं, लेकिन शुरुआत में उनकी सैलरी काफी कम थी। मॉडलिंग के दिनों में वे पांच से 10 हजार रुपये चार्च करती थीं।
Siddhant Karnick: सिद्धांत कार्निक ने रणबीर-अनिल कपूर की जमकर की तारीफ, बताया सिर्फ आरके को पता थी पूरी कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें