फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divya Suresh: कन्नड़ अभिनेत्री ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, सड़क पर हुई ऐसी घटना; पुलिस से पूछा सवाल

Tue, 30 Jun 2026 07:17 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Divya Suresh Incident: कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या सुरेश ने आरोप लगाया है कि रोड पर चलते हुए उन्हें उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बेंगलुरु पुलिस को टैग कर के एक सवाल पूछा है।
 
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम@divyasuresh.official
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली कन्नड़ एक्ट्रेस दिव्या सुरेश ने इंस्टाग्राम पर एक परेशान करने वाली घटना के बारे में बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रविवार देर रात बेंगलुरु की एक सड़क पर एक अनजान आदमी ने उन्हें परेशान किया। कई पोस्ट के जरिए उन्होंने घटना के बारे में बताया और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
विज्ञापन

2 of 5
दिव्या सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम@divyasuresh.official
दिव्या सुरेश ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
दिव्या के मुताबिक, यह घटना रात करीब 11:30 बजे हुई जब वह और उनकी कजिन अपनी पार्क की हुई कार की ओर जा रही थीं।
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक्ट्रेस ने दावा किया कि एक अनजान आदमी उनका पीछा करने लगा। 

आलिया भट्ट की 'अल्फा' को मिला UA 16+ सर्टिफिकेट, सामने आई कहानी की एक झलक

विज्ञापन

3 of 5
दिव्या सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम@divyasuresh.official
खुद को अजीब तरह से छू रहा था शख्स
दिव्या सुरेश ने आरोप लगाया कि पीछा करते हुए उस आदमी ने अश्लील इशारे किए। दिव्या ने कहा कि उन्होंने और उनकी कजिन ने तुरंत उसके व्यवहार पर ध्यान दिया और उसे रोकने की कोशिश की। उन्होंने आगे लिखा 'हमारा पीछा करते हुए वह सबके सामने खुद को अजीब तरह से छू रहा था। हमने देखा और उसे टोका, लेकिन फिर भी वह नहीं रुका। जब तक हम अपनी कार में नहीं बैठ गए, वह ऐसा करता रहा।'

4 of 5
दिव्या सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम@divyasuresh.official
पुलिस से पूछा सवाल
एक्ट्रेस ने इस घटना पर निराशा जाहिर करते हुए कहा कि किसी भी महिला को सिर्फ इसलिए इस तरह की बदसलूकी का सामना नहीं करना पड़ना चाहिए क्योंकि वह रात में बाहर घूम रही है।
बेंगलुरु में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए, दिव्या ने अपनी पोस्ट में बेंगलुरु पुलिस को टैग किया और पूछा 'हमें जिस सुरक्षा का वादा किया जाता है, वह कहां है?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्या सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम@divyasuresh.official
कौन हैं दिव्या सुरेश?
दिव्या सुरेश कन्नड़ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं। कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की तरफ से होस्ट किए गए 'बिग बॉस कन्नड़ सीजन 8' में हिस्सा लेने के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। रियलिटी टीवी के अलावा, वह 'नन्ना हेंधथी एमबीबीएस' और 'जोड़ी हक्की' जैसे लोकप्रिय कन्नड़ टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें