Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु ने महिला और पुरुष कलाकारों के बीच असमानता को लेकर बात कही है। उनका कहना है कि महिला कलाकारों पर भी मेहनत की जानी चाहिए।
सामंथा रुथ प्रभु अपनी नई रिलीज हुई फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की कामयाबी से खुश हैं। उन्होंने लंबे वक्त के बाद इस फिल्म में वापसी की है। फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, बहुत कम महिला-प्रधान फिल्मों को ऐसी कमर्शियल सफलता मिलती है। हाल ही में सामंथा ने कहा कि फिल्ममेकर्स को महिला सुपरस्टार बनाने के लिए ज्यादा इन्वेस्ट करने की जरूरत है।
विज्ञापन
2 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
पुरुष कलाकारों पर होती है मेहनत
वैरायटी इंडिया से बातचीत में जब सामंथा से पूछा गया कि क्या महिला स्टार्स को ज्यादा फीस के लिए संघर्ष करना पड़ता है? इस पर सामंथा ने कहा 'यह एक बार में एक कदम उठाने जैसा है। मैंने हमेशा यही कहा है, पुरुष सुपरस्टार एक दिन में नहीं बनते। बड़े-से-बड़े पुरुष सुपरस्टार बनाने में समय और मेहनत लगी है। हर फिल्म के साथ, हर डायरेक्टर ने उन्हें भगवान जैसा दर्जा दिलाने के लिए कड़ी मेहनत की है। इसमें समय लगा है।'
डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को करनी होगी मेहनत
उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि महिला स्टार्स को उतनी मेहनत और समय नहीं दिया जाता। अगर डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स किसी एक्ट्रेस को सुपरस्टार बनाने में उतनी ही मेहनत करें, तो यह मुमकिन हो जाएगा। हमें बस उस समय और इन्वेस्टमेंट की जरूरत है।'
4 of 5
न
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म ने की अच्छी कमाई
'मां इंटी बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करते हुए पहले दिन 4.85 करोड़ की कमाई की। दो हफ्तों के अंदर, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।